शिंजो आबे के ‍निधन से पीएम मोदी दुखी, राहुल ने भी जताया शोक (Live Updates)

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (15:21 IST)
नई दिल्ली/टोक्यो। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आज सुबह हमलावर ने उन पर गोलियां चलाई थी। हमले में गंभीर रूप से घायल आबे को अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैैक भी आया थाा पल-पल की जानकारी...

-पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- शिंजो आबे के निधन की खबर से दुखी हूं। कहा- शिंजो आबे मेरे करीबी दोस्त थे।
-पीएम मोदी ने कहा, शिंजो आबे ने जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शिंजो आबे एक महान, वैश्विक, उत्कृष्ट राजनेता और एक अद्भुत प्रशासक थे।
-शिंजो आबे के ‍निधन पर भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।'
 
<

Deeply saddened by the demise of former PM of Japan, Shinzo Abe.

His role in strengthening the strategic relationship between India & Japan was commendable. He leaves behind a lasting legacy in the Indo-Pacific.

My condolences to his family & to the people of Japan.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 8, 2022 >जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, नारा शहर में हमलावर ने मारी थी गोली
-जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा, शिंजो आबे की हालत बेहद नाजुक।
-संबोधन के दौरान भावुक हुए जापानी पीएम, कहा-शिंजो को बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे।
-उन्होंने कहा कि शिंजो आबे पर हमला बर्बर है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
-जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद दुखी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।
<

Deeply distressed by the attack on my dear friend Abe Shinzo. Our thoughts and prayers are with him, his family, and the people of Japan.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2022 >-मीडिया खबरों के अनुसार, शिंजो आबे की हालत बेहद नाजुक। शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद किया।
-हमले पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने जताया दुख।
-राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राहुल ने आबे के स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
<

Shocked to hear the news of the attack on former PM of Japan, Shinzo Abe, who has been instrumental in deepening Indo-Japanese ties.

Prayers for his recovery. My thoughts are with his family.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 8, 2022 >-पूर्व जापानी पीएम को पीछे से गोली मारी गई।
- शिजो आबे के हमलावर की पहचान हुई। 41 साल के यामागामी ने मारी गोली। यह पता नहीं चल सका है कि हमला क्यों किया गया।
-कुछ ही देर में मीडिया से बात करेंगे जापानी प्रधानमंत्री।
-हमले के बाद शिंजो आबे को आया हार्ट अटैक, हालत गंभीर।
<

#UPDATE | Fire dept says ex-PM Shinzo Abe is in cardiopulmonary arrest. He's scheduled to be transferred by medevac to Nara Medical University Hospital in Kashihara City in the prefecture. Police say Abe appears to have been shot from behind with a shotgun: Japan's NHK WORLD News

— ANI (@ANI) July 8, 2022 >-जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी गई। बीच भाषण में गिर पड़े शिंजो आबे। NHK चैनल के रिपोर्टर ने गोली चलने की आवाज सुनी। हादसे में लहूलुहान हुए आबे।
-ओडिशा सरकार ने फैसला किया है कि राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को प्रचार के लिए यहां आएंगी तो उन्हें ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा दिया जाएगा। बीजद ने 'ओडिशा की बेटी' के लिए समर्थन का वादा किया है।
-ज्ञानवापी मामले में आज वाराणसी की फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई
-IMD ने गोवा के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और अगले 24 घंटे के दौरान बेहद भारी बारिश और इसके बाद 10 जुलाई तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की।
-मुंबई में लोगों को उन दिनों के दौरान समंदर के तट पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है जब भारी वर्षा की चेतावनी दी गई हो।  हालांकि तट भारी बारिश की चेतावनी वाले दिन भी सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक खुले रहेंगे।
-हार्दिक पांड्या के शानदार खेल की मदद से भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 50 रन से हराया। 3 मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।
 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया