Hanuman Chalisa

Live Updates : अरूणाचल प्रदेश में बोले पीएम मोदी, इतने काम में कांग्रेस को 20 साल लग जाते

Webdunia
शनिवार, 9 मार्च 2024 (11:30 IST)
9 march Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरूणाचल प्रदेश को दी 55 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात। अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को आज अपने पक्के घर मिले। पल-पल की जानकारी...


12:25 PM, 9th Mar
भोपाल में वल्लभ भवन स्थित राज्य सचिवालय में पिछले ढाई घंटे से धधक रही है आग। आग बुझाने में जुटी 50 से अधिक दमकल। आर्मी की फायर ब्रिगेड भी पहुंची मंत्रालय। 


11:32 AM, 9th Mar
अरुणाचल के ईटानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2019 में मुझे सेला टनल का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। आज इसका लोकार्पण हुआ है।
2019 में ही डोनी पोलो एयरपोर्ट का भी मैंने शिलान्यास किया था। आज ये एयरपोर्ट शानदार सेवाएं दे रहे हैं।
मोदी की गारंटी क्या होती है, ये आपको अरुणाचल में आकर साफ दिखता है। पूरा नॉर्थ ईस्ट देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।
नॉर्थ ईस्ट को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने विशेष तौर पर 'मिशन पाम ऑयल' की शुरुआत की थी। आज इसी मिशन के तहत पहली ऑयल मिल का लोकार्पण हुआ है।
पूर्वोत्तर के विकास पर हमने जितना निवेश बीते 5 वर्ष में किया है, जितना काम किया है। इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते हैं।
 

10:22 AM, 9th Mar
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन वास्तव में एक नया इतिहास बनने में जा रहा है। वैसे तो हम सबको आहट थी कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं वहां कांग्रेस के काम करने के तरीके का असर आता है। अच्छे स्थापित स्वच्छता के साथ राजनीति करने वाले, मन की भावना के आधार पर काम करने वाले नेता हर दल के अंदर होते हैं। लेकिन साफ सुधरी राजनीति करने वालों को काम करने के अनुकूलता देना मौका देना या नेतृत्व पर निर्भर करता है।
 
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस का नेतृत्व ऐसे स्वच्छता और साफ सोच के साथ राजनीति करने वाले नेताओं को निराश करती है, ऐसे में कोई भी स्वाभिमानी आदमी कांग्रेस के लिए काम नहीं करना चाहेगा।

मैं तो कहूंगा राहुल गांधी 2-3 यात्रा और निकालो। अभी जहां जहां राहुल गांधी जाते हैं। वहां कांग्रेस साफ हो जाती है। महात्मा गांधी की भावना को सही साबित करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए।

08:38 AM, 9th Mar
लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं सुरेश पचौरी।

08:01 AM, 9th Mar
असम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश जाएंगे। काशी से तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे मोदी की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद यहां की पहली यात्रा है। वे आज काशी में सबसे बड़ा रोड शो करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत 24 घंटे में 424 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

ईरान युद्ध पर ट्रंप को अपनी ही संसद में लगा तगड़ा झटका; अब भारत समेत 54 देशों पर लगेगा एक्स्ट्रा टैक्स!

LIVE: दिल्ली में आज से फायर सेफ्टी अभियान, लवकेश बजाज की कोर्ट में पेशी

अगला लेख