Hanuman Chalisa

यदि आपने आधार कार्ड नहीं बनाया है तो ये है अंतिम तारीख, जल्दी बनवा लें

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (12:47 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने को आधार नंबर हासिल करने की समयसीमा तीन महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी है।
 
इलेक्ट्रानिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नॉलोजी मिनिस्ट्री की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यह समयसीमा सिर्फ उन लोगों के लिए बढ़ाई गई है, जिन्होंने अभी तक आधार के लिए आवेदन नहीं किया है। इस विस्तार के तहत 35 मंत्रालयों की 135 योजनाएं आएंगी। इनमें गरीब महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस, केरोसिन और उर्वरक सब्सिडी, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और मनरेगा शामिल हैं।
 
इससे पहले सरकार ने सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया था। जिन लोगों के पास आधार नंबर नहीं है उन्हें इस विशिष्ट पहचान संख्या को 30 सितंबर तक हासिल करने को कहा गया था। आदेश में कहा गया है कि अब इस समयसीमा को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है।
 
यह विस्तारित समयसीमा कर्मचारी पेंशन योजना 1995, छात्रवृत्तियों, आवास सब्सिडी लाभ, कोचिंग निर्देशन और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षुओं को मानदेय, आम आदमी बीमा योजना, राष्ट्रीय प्रशिक्षण और कौशल विकास योजनाएं, फसल बीमा योजनाएं, ब्याज सहायता योजनाएं, विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम मसलन बच्चों के लिए मिड डे मील और अटल पेंशन योजनाओं के लिए भी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

अगला लेख