LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 (12:57 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। उपराष्‍ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होंगे। पल पल की जानकारी...


12:53 PM, 1st Aug
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। उपराष्‍ट्रपति चुनाव के लिए 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 9 सितंबर को चुनाव होंगे। 

11:56 AM, 1st Aug
निर्वाचन आयोग (ED) ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक महीने तक जारी रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास के पूरा होने के बाद शुक्रवार को राज्य की मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित कर दिया। राजनीतिक दलों को भी इसकी कॉपी दी गई है। आयोग की वेबसाइट पर इसकी कॉपी 3 बजे अपलोड की जाएगी।

11:35 AM, 1st Aug
-एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट के अंदर दोपहर 2 बजे तक स्थगित।
-बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक महीने तक जारी रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास के पूरा होने के बाद शुक्रवार को राज्य की मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित कर सकता है।


10:34 AM, 1st Aug
खराब मौसम के कारण शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित रही।  तीर्थयात्रियों के किसी भी नए जत्थे को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। यात्रा के लिए बाहर से आए तीर्थयात्रियों को मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद यात्रियों को उच्च सुरक्षा वाले भगवती नगर आधार शिविर में ठहराया गया है।
 
घाटी से 3 जुलाई को शुरू हुई 38 दिवसीय तीर्थयात्रा के बाद से चार लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

10:05 AM, 1st Aug
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 16 हजार किया। मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों के मानदेय 1650 रुपए से बढ़कर 3300 रुपए हुआ। विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरियों का मानदेय 5000 रुपए से दोगुना कर 10000 रुपए किया गया। ALSO READ: नीतीश कुमार का बड़ा एलान, गार्ड, रसोइयों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा

08:50 AM, 1st Aug
तेल कंपनियों ने अगस्त के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.50 रुपए की कमी की है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपए हो गई। अब तक इसके 1665.00 रुपए चुकाने होते थे। कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1769 रुपए चुकाने होंगे। मुंबई में सिलेंडर के 1583 रुपए लगेंगे तो चेन्नई में 1790 रुपए देने होंगे। ALSO READ: सस्ती हुई रसोई गैस, क्या है LPG सिलेंडर के नए दाम?

08:31 AM, 1st Aug
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के लगभग 70 देशों के लिए शुल्क दरों की घोषणा की। अधिकतम 40 फीसदी टैक्स की घोषणा की गई है। शुल्क लागू करने की अंतिम तिथि एक अगस्त थी लेकिन नए शुल्क 7 अगस्त से प्रभाव में आएंगे। ALSO READ: ट्रंप ने 70 देशों पर लगाया टैरिफ, 40 फीसदी तक देना होगा शुल्क, 7 अगस्त तक छूट दी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 50000 क्यूसेक पानी

काम हो गया है! पत्नी की खौफनाक साजिश, प्रेमी की मदद से कान कीटनाशक डालकर पति को मारा, इस तरह खुला राज

LIVE: उधमपुर में दर्दनाक हादसा, 3 जवानों की मौत, 15 घायल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को देंगे रक्षाबंधन का शगुन

ट्रंप का टैरिफ वार : किन सेक्टरों पड़ेगी मार, क्या महंगा होगा, भारत पर कितना होगा असर?

अगला लेख