LIVE: MUDA केस में CM सिद्धारमैया समेत कईयों पर ED का बड़ा एक्शन, 300 करोड़ की संपत्ति कुर्क

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (19:20 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‍डा ने दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जन कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेगी। झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को मुख्‍य धारा में लाएंगे। महिलाओं का सशक्तिकरण हमारा लक्ष्य। पल पल की जानकारी... 


08:01 PM, 17th Jan
राष्ट्रपति ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नीता अंबानी और मुकेश अंबानी।

07:21 PM, 17th Jan
MUDA केस में ED का बड़ा एक्शन हुआ है। CM सिद्धारमैया समेत कइयों की संपत्ति कुर्क की गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक करीब 300 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।

02:55 PM, 17th Jan
भाजपा के संकल्प पत्र की खास बातें 
-झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को मुख्‍य धारा में लाएंगे।
-महिलाओं का सशक्तिकरण हमारा लक्ष्य। 
-एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देंगे। होली, दीपावली पर एक एक सिलेंडर मुफ्‍त दिया जाएगा। 
-महिला समृद्धि के तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देंगे। 
-गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की मदद देंगे। 
-आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू करेंगे। 5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मुफ्त दिया जाएगा। 

12:33 PM, 17th Jan
सैफ अली खान को आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट किया गया। उनकी हालत में तेजी से सुधार दिखाई दे रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें जल्द सुधार के लिए आराम की सलाह दी। सैफ की रीढ़ की हड्‍डी के पास गहरा घाव है। आज उन्होंने कुछ देर चहलकदमी की। उन्हें एक हफ्ते तक नहीं चलने की सलाह दी गई है।
 
डॉक्टरों ने बताया कि सैफ अस्पताल में अपने 8 साल के बेटे तैमूर के साथ पैदल चलकर आए थे। उन्हें न्यूरॉजिकली कोई दिक्कत नहीं है। वे पूरी तरह खतरे से बाहर है। उन्हें 2 से 3 दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 

12:27 PM, 17th Jan
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत का मोटर वाहन उद्योग भविष्य के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत के मोटर वाहन उद्योग में पिछले साल 12 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई, निर्यात भी बढ़ा। बढ़ता मध्यम वर्ग, तेजी से हो रहा शहरीकरण और किफायती वाहन भारत में मोटर वाहन क्षेत्र को बढ़ावा देंगे।

11:37 AM, 17th Jan
सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। 

10:24 AM, 17th Jan
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा आज दोपहर 2 बजे संकल्प पत्र जारी करेगी। पार्टी संकल्प पत्र के माध्यम से दिल्ली के लिए लाड़ली बहन योजना समेत कई योजनाओं का एलान कर सकती है।
 

07:36 AM, 17th Jan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सबसे बड़े एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। करीब दो लाख वर्ग मीटर के दायरे में फैले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया भर की 34 नामचीन ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां मौजूद रहेंगी। 22 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में 5 लाख से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे।

07:35 AM, 17th Jan
-प्रयागराज महाकुंभ का आज 5वां दिन है। महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
-स्वामी कैलाशानंद की शिष्या हर्षा रिछारिया ने किया कुंभ छोड़ने का एलान, फूट फूट कर रोईं। 
-दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन है।
-राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण IGI एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानों में देरी हो रही है। कई ट्रेन भी समय से देरी से चल रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देश में कोरोना के 4300 से ज्यादा मरीज, 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत

आगरा के सिकंदरा में हुई लोमहर्षक घटना, यमुना में डूबने से 6 किशोरियों की मौत, गांव में छाया मातम

ट्रंप के टैक्स बिल पर फूटा मस्क का गुस्सा, कहा अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता

भाषा पर कनिमोझी के जवाब ने जीता सबका दिल, तालियों से गूंज उठा स्पेन का हॉल

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें क्या हैं आज आपके नगर में भाव

अगला लेख