LIVE: BJP आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही : अखिलेश यादव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 2 मार्च 2025 (13:05 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: सपा के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़  भाजपा  पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करके नौकरियां और आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है। पल पल की जानकारी... 


07:50 PM, 2nd Mar
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करके नौकरियां और आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है। अखिलेश ने आरोप लगाया, “पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने कई सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपा। अब उसी रास्ते पर चलते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भी निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।”
 
सपा प्रदेश मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम करती हैं। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगम को निजी हाथों में देने पर अमादा है। सरकार निजीकरण की आड़ में अरबों रुपये की संपत्तियां पूंजीपतियों को देना चाहती है।”
 
अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को नौकरियों और आरक्षण से वंचित करने के लिए हर दिन नये-नये षड्यंत्र रच रही है।
 
सपा प्रमुख ने कहा, “भाजपा की नीति पीडीए विरोधी है। वह पीडीए से नफरत करती है। निजीकरण से सरकारी नौकरियां खत्म हो जाती हैं। निजी क्षेत्र मनमानी करके महंगाई बढ़ाता है, जिसका असर आम जनता पर पड़ता है।”
 
अखिलेश ने कहा कि सरकारी संस्थाओं के निजी हाथों में चले जाने से पीडीए को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लूट, झूठ और बेईमानी की नीति पर अमल कर रही है।

02:03 PM, 2nd Mar
चैंपियंस ट्रॉफी के एक मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। आज कोहली का 300 वां वनडे मैच है। 

न्यूजीलैंड टीम में डेवोन कोंवे की जगह डेरिल मिचेल को शामिल किया गया है। भारत ने हर्षित राणा को आराम देकर स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को उतारा है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है लेकिन इस मैच से ग्रुप की शीर्ष टीम का पता चलेगा।

01:20 PM, 2nd Mar
इजराइल ने रविवार को कहा कि वह गाजा पट्टी में सभी वस्तुओं की आपूर्तियों का प्रवेश रोक रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने चेतावनी दी कि यदि हमास ने संघर्ष विराम के विस्तार के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया तो उसे अतिरिक्त परिणाम भुगतने होंगे।

इजराइल-हमास के बीच संर्घष विराम का पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया। इसमें मानवीय सहायता में वृद्धि शामिल थी। दोनों पक्षों के बीच अभी दूसरे चरण पर बातचीत होनी बाकी है, जिसमें इजराइल के अपनी सेना वापस बुलाने और स्थायी युद्ध विराम के बदले में हमास दर्जनों शेष बंधकों को रिहा करेगा।
 
इजराइल ने रविवार सुबह कहा कि वह ‘पासओवर’ या 20 अप्रैल तक संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के पक्ष में है। इसने कहा कि यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पश्चिम एशिया के दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से आया है।

01:00 PM, 2nd Mar
चमोली में सर्च ऑपरेशन का तीसरा दिन। 54 में 51 मजदूरों को बाहर निकाला। 2 और मजदूरों का शव बरामद। 2 शव बरामद होने के साथ ही हादसे में मरने वाले मजूदरों की संख्या 6 हो गई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर माणा में चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को हिमस्खलन से प्रभावित बिजली, संचार तथा अन्य सुविधाओं को जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए ।
 
उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए मजदूरों के शवों को उनके घर भेजा जाएगा और इसके लिए चमोली जिला प्रशासन को सभी प्रकार की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
-हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान। 
<

#WATCH हरियाणा: राज्य में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वीडियो झज्जर के एक मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/f6zQyRldsf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2025 >-वनतारा पहुंचे पीएम मोदी, मुकेश अंबानी ने किया स्वागत 
-उत्तराखंड में तवाघाट लिपुलेख हाईवे पर लैंडस्लाइड, 1 मजदूर की मौत, 6 घायल
-तमिलनाडु के रामेश्वरम, थूथुकुडी समेत कई इलाकों में बारिश।
 

07:37 AM, 2nd Mar
-हरियाणा निकाय चुनाव के लिए मतदान आज, सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट। 12 मार्च को आएंगे चुनाव परिणाम।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वे आज रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री आज गिर जिले में सासन गिर नेशनल पार्क भी जाएंगे और जंगल सफारी का आनंद लेंगे।

07:35 AM, 2nd Mar
-उत्तराखंड में एवलांच के बाद बर्फ में फंसे 50 मजदूरों को निकाला गया, इलाज के दौरान 4 की मौत। 4 को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
-चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला। दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रूस ने कहा, आश्चर्य है ट्रंप ने जेलेंस्की को थप्पड़ क्यों नहीं मारा

PF के बाद आमजन से जुड़ी इन योजनाओं पर झटका दे सकती है केंद्र सरकार

UP के CM ने नहीं पढ़ी उर्दू तो फिर वैज्ञानिक क्यों नहीं बने, योगी पर असदुद्दीन ओवैसी का तंज

Bank holidays in March 2025: मार्च में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, जान लीजिए कब हैं छुट्टियां

2000 रुपए के 98.18 प्रतिशत नोट आए वापस, RBI ने किया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

Madhabi Puri Buch : पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

किसानों को 5 रुपए में मिलेगा बिजली का स्थाई कनेक्शन, CM यादव ने किया ऐलान

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

अगला लेख