Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन, पारंपरिक स्वागत, PM मोदी ने की अगवानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Live news in Hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 (18:20 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज 7 मंत्रियों के साथ 2 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी अगवानी की। पल-पल की जानकारी...


07:34 PM, 4th Dec
-क्रैमलिन का बड़ा बयान, हमें नहीं पता था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति पुतिन की विमान तल पर अगवानी करेंगे। एक ही गाड़ी में बैठे मोदी और पुतिन। पीएम आवास पहुंचेंगे दोनों नेता। 

06:28 PM, 4th Dec
webdunia
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली के पालमपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी अगवानी की। पुतिन का पारंपरिक स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से पीएम मोदी और पुतिन एक ही कार में सवार हुए। 

04:01 PM, 4th Dec
नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति के आकस्मिक निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे 73 वर्ष के थे। ALSO READ: भाजपा सांसद बांसुरी के पिता स्वराज कौशल का निधन

03:42 PM, 4th Dec
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि अगर राहुल गांधी अपनी तुलना अटल जी से कर रहे हैं, तो मेरा उनके लिए बस एक सुझाव रहेगा कि भाजपा में शामिल हो जाइए। भगवान ने आपको भी जीवन दिया है और आप भी अटल जी बन सकते हैं। ALSO READ: कंगना ने राहुल से क्यों कहा, भाजपा में आ जाइए... आप भी बन सकते हैं अटल जी

03:34 PM, 4th Dec
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के साथ हमारे रिश्ते की आत्मा को तब पकड़ लिया था जब उन्होंने कहा था, 'रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के दिमाग में सबसे पहला शब्द 'भारत का सुख-दुख का साथी' आता है। इसका मतलब है अच्छे और बुरे समय में भारत का साथी और दोस्त।

12:05 PM, 4th Dec
तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर को बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का एलान खासा महंगा पड़ा गया। पार्टी ने उनके बयान से किनारा करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। 6 दिसंबर से पहले उन पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। ALSO READ: हुमायूं कबीर TMC से निलंबित, किया था बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का एलान

11:43 AM, 4th Dec
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और इस मामले में सरकार की नाकामी को देखते हुए गुरुवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सरकार की नाकामी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में एक बैनर भी ले रखा था, जिस पर लिखा था मौसम का मजा लीजिए। इस बैनर में पीएम मोदी की तस्वीर भी दिखाई दे रही थी। ALSO READ: वायु प्रदूषण : संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, बैनर पर लिखा मौसम का मजा लीजिए

11:09 AM, 4th Dec
विपक्षी सांसदों ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर संसद परिसर में मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

10:02 AM, 4th Dec
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'इंडियन नेवी के सभी लोगों को नेवी डे की बधाई। हमारी नेवी बहुत हिम्मत और पक्के इरादे की पहचान है। वे हमारे किनारों की सुरक्षा करते हैं और हमारे समुद्री हितों को बनाए रखते हैं। हाल के सालों में, हमारी नेवी ने आत्मनिर्भरता और मॉडर्नाइज़ेशन पर ध्यान दिया है। इससे हमारे सुरक्षा तंत्र को मज़बूती मिली है। मैं इस साल की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने INS विक्रांत पर नेवी के लोगों के साथ बिताई। इंडियन नेवी को उनके आगे के कामों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' 

07:45 AM, 4th Dec
रक्षा, कृषि, वित्त और स्वास्थ्य मंत्री भी पुतिन के साथ भारत आएंगे। रुसी सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी आएंगे। भारत रूस बिजनेस फोरम में होंगे शामिल। पीएम मोदी के साथ क्लोज डोर मीटिंग भी करेंगे। दोनों देशों में व्यापार, अथव्यवस्था सहयोग पर होगी चर्चा। S400 मिसाइल सिस्टम पर भी होगी चर्चा।

07:41 AM, 4th Dec
संसद के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। पहले दो दिनों के भारी हंगामे के बाद बुधवार को सदन की कार्यवाही पटरी पर लौट आई। आज भी सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लिव इन में रहने वाली महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी, बॉयफ्रेंड बोला शादी करने वाले थे, पति की मौत के बाद मिली थी नौकरी