Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्‍ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, 21 तोपों की सलामी दी गई

Advertiesment
हमें फॉलो करें putin in india

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 (11:33 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है। राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर किया गया। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। पल पल की जानकारी...


11:29 AM, 5th Dec
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में शुक्रवार को रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

11:00 AM, 5th Dec
राष्‍ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए पुतिन। राष्‍ट्रपति भवन में रूसी राष्‍ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

10:33 AM, 5th Dec
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेपो रेट को तुरंत प्रभाव से 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% करने का फैसला किया। इस फैसले से लोगों के लोन की ईएमआई कम होगी। ALSO READ: RBI ने घटाया रेपो रेट, कम होगी लोन की EMI

08:49 AM, 5th Dec
-कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने US डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत में गिरावट पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
-शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इंडिगो एयरलाइंस के ऑपरेशन में रुकावट पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है, जिससे देशभर के यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है।

07:43 AM, 5th Dec
रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन आज कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे राजघाट जाकर राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। उन्हें आज सुबह 11 बजे राष्‍ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।

वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षिय बातचीत करेंगे। इसमें दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। दोनों नेता भारत रूस बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे। वे आज रात 9 बजे रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।

07:40 AM, 5th Dec
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि  आईटीओ चौक, बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग और राजघाट क्रॉसिंग सहित प्रमुख क्षेत्रों के आसपास प्रतिबंध और रूट में बदलाव की घोषणा की गई। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनपी और जनपथ रोड पर किसी भी वाहन को पार्क करने या रुकने की अनुमति नहीं है।

07:39 AM, 5th Dec
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित गीता की एक कॉपी भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हुमायूं कबीर का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप, कहा 2026 में नहीं बनेंगी बंगाल सीएम