Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में पहले चरण में ऐतिहासिक वोटिंग, जानिए कितना रहा प्रतिशत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Live news in Hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पटना , गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (23:05 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : Latest News Today Live Updates in Hindi :  बिहार में पहले चरण के मतदान में बंपर वोटिंग हुई। 18 जिलों की 121 सीटों पर गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, शाम तक 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक महिलाओं ने जमकर वोट डाले। 


11:10 PM, 6th Nov
बिहार में 3.75 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 64.66 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो राज्य में ‘अब तक का सबसे ज्यादा’ मतदान प्रतिशत है। बिहार में चुनाव में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। मतदान के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 169 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए।

05:51 PM, 6th Nov
-बिहार में पहले चरण में शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32 फीसदी मतदान। 

03:39 PM, 6th Nov
बिहार में दोपहर 3 बजे तक 54 फीसदी मतदान, बेगुसराय में सबसे ज्यादा 60 फीसदी वोटिंग, पटना में सबसे कम 48 प्रतिशत वोटिंग हुई।

02:17 PM, 6th Nov
लखीसराय में वरिष्‍ठ भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्‍यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, गोबर भी फेंका। सिन्हा बोले, राजद के गुंडों ने किया हमला। राजद की छाती पर बुलडोजल चलेगा।

01:48 PM, 6th Nov
बिहार में दोपहर एक बजे तक 42 फीसदी से ज्यादा मतदान। पटना 37.72, मधेपुरा 44.16, बेगूसराय 46.2, मुजफ्फरपुर 45.41, लखीसराय 46.37, वैशाली 42.60, शेखपुरा 41.30, समस्तीपुर 43.3, सहरसा 44.20, सीवान 41.20, दरभंगा 39.35 फीसदी मतदान हुआ। 

webdunia


12:55 PM, 6th Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जंगलराज के दौरान बिहार में हुए विकास का रिपोर्ट कार्ड जीरो है। 1990 से लेकर 2005 तक 15 साल, इस जंगलराज ने बिहार को तबाह कर दिया। सरकार चलाने के नाम पर तब सिर्फ आपको लुटा गया। जंगलराज वाले खुद को आपका माई-बाप कहते थे, अपने आप को शहंशाह मानते थे। लेकिन, ये तो मोदी है- मेरे माई-बाप तो आप जनता-जनार्दन हैं, आप ही मेरे मालिक हैं, आप ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं। ALSO READ: पीएम मोदी ने किसे बताया अपना रिमोट कंट्रोल, जंगलराज में बिहार को क्या मिला?

11:36 AM, 6th Nov
सुबह 11 बजे में 26.62 फीसदी मतदान हुआ। बेगुसराय में सबसे ज्यादा 30 फीसदी वोट डाले गए, पटना में सबसे कम 23 फीसदी वोटिंग हुई।

11:10 AM, 6th Nov
-भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने बिहार चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान किया।
-राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब ने रघुनाथपुर विधानसभा के प्रतापपुर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
-कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने तेघरा विधानसभा क्षेत्र के सरकारी सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय, मसनदपुर बिहट में मतदान किया।

10:40 AM, 6th Nov
-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियापुर के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।
-जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने पटना के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। हर वोट महत्वपूर्ण है। माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है, और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है।
-दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने मतदान किया।

10:05 AM, 6th Nov
VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोट डाला। 

09:44 AM, 6th Nov
-बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी मतदान। पहले 2 घंटे में सहरसा में सबसे ज्यादा 15.27 फीसदी मतदान। लखीसराय में सबसे कम 9 फीसदी वोटिंग।
-बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मतदान किया।


09:17 AM, 6th Nov
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं। उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी। दोनों बेटों को मां की शुभकामना है। दोनों को आशीर्वाद है। ALSO READ: तेजस्वी यादव के साथ वोट डालने पहुंचा लालू परिवार, राबड़ी ने तेज प्रताप को भी दिया आशीर्वाद

08:25 AM, 6th Nov
परिवार समेत वोट डालने पहुंचा लालू परिवार। महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के साथ वोट डालने पहुंचे।

08:05 AM, 6th Nov
-छपरा से राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने किया मतदान।
-केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और राजीव रंजन (ललन सिंह) ने भी डाला वोट।

08:03 AM, 6th Nov
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हम भी शामिल हुए। लोकतंत्र के इस महापर्व में ही हम अपने वोट के जरिए देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं। बिहार को जंगलराज और गुंडाराज से मुक्ति दिलाई जाएगी। मतदान बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। यह बिहार का सम्मान बढ़ाने के लिए है, हर बिहारी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए। 
 

07:26 AM, 6th Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!

07:24 AM, 6th Nov
-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन ने मतदान किया।
-मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने मतदान करने से पहले पूजा की।
-भाजपा नेता भीखूभाई दलसानिया ने बिहार चुनाव के लिए मतदान किया।

07:24 AM, 6th Nov
-बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान जारी।
-राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई शीर्ष नेता इस चरण में चुनावी मैदान में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Election Commission : बिहार में पहले चरण में बंपर मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग, चुनाव आयोग ने क्या बताया आंकड़ा