Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में आज सुपर शनिवार, पीएम मोदी से लेकर प्रियंका गांधी तक कौन कहां करेंगे प्रचार?

Advertiesment
हमें फॉलो करें modi bihar rally

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 8 नवंबर 2025 (08:34 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 122 सीटों पर चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज आज राज्य में जनसभा करेंगे। पल पल की जानकारी...


08:49 AM, 8th Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी।

07:51 AM, 8th Nov
-बिहार में पहले चरण के तहत 121 सीटों पर 65.08 फीसदी मतदान। चुनाव आयोग ने जारी किया फाइनल आंकड़ा।
-बिहार में आज सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। राज्य में कल चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। ऐसे में आज का दिन सियासत का सुपर शनिवार माना जा रहा है।  
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के सीतामढ़ी और बेतियां में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
-पूर्व भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह की भी पूर्णिया, कटिहार और सुपौल जिलों में चुनावी सभाएं। 
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज कदवा, बरारी और पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगी।
-नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, चिराग पासवान समेत कई दिग्गज राज्य में आज चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे।

07:45 AM, 8th Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में चार नई वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे जिसके लिए तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

07:39 AM, 8th Nov
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर 15 नवंबर से 15 फरवरी तक दिल्ली सरकार और एमसीडी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए सरकारी कार्यालयों की टाइमिंग बदल दी है। दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।

07:37 AM, 8th Nov
दिल्ली हवाई अड्डे ने एक परामर्श जारी कर कहा, 'एयर ट्रैफिक कंट्रोल की उड़ान योजना प्रक्रिया में सहायक स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम (AMSS) को प्रभावित करने वाली तकनीकी समस्या में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर एयरलाइन संचालन सामान्य हो रहा है। सभी संबंधित अधिकारी किसी भी असुविधा को कम करने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, जानिए क्या है नया समय?