केजरीवाल का ऐलान, 6 राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (15:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि आम आदमी पार्टी 6 राज्यों (उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात) में चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की 9वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह घोषणा की।
ALSO READ: दिल्ली में मुख्‍यमंत्री केजरीवाल का हेल्थ मॉडल हुआ कामयाब, सरकारी अस्पताल में इलाज कराते हैं 72.87 फीसदी लोग
उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों का कोई विजन नहीं है और इसीलिए वे अतीत की बात कर रही हैं। आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो भविष्य की बात कर रही है और उसके पास 21वीं तथा 22वीं शताब्दी का विजन है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि अगले 2 सालों में आम आदमी पार्टी 6 राज्यों (उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात) में चुनाव लड़ेगी।
 
उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वे देशभर में पार्टी को मजबूत करें। संगठन को बड़े स्तर पर मजबूत करना होगा। देश हमारे लिए महत्वपूर्ण है और आम आदमी पार्टी इसे चलाएगी और हमें पार्टी के विकास के लिए काम करने की जरूरत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख