Hanuman Chalisa

आम्रपाली ने 200-250 कंपनियों के साथ किया लेन-देन, फारेंसिंग ऑडिटरों ने किया खुलासा

Webdunia
बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (23:15 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को आम्रपाली समूह को उन सभी कंपनियों के नामों का खुलासा करने का निर्देश दिया है जिनके साथ समूह ने किसी भी प्रकार का लेनदेन किया है। 
 
शीर्ष अदालत ने यह निर्देश फारेंसिक आडिटरों के इस खुलासे के बाद दिया कि आम्रपाली समूह का 200 से 250 कंपनियों के साथ लेनदेन हुआ है जो कि एक बड़ा जाल हो सकता है।
 
आम्रपाली समूह के मामलों पर गौर करने के लिए अदालत द्वारा नियुक्त दो फॉरेंसिक ऑडिटरों ने कहा कि 47 सहयोगी कंपनियों के अलावा समूह का 31 अन्य कंपनियों के साथ भी लेन-देन रहा जिनके नाम का कभी खुलासा नहीं किया।
 
अदालत को बताया गया कि इसमें विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम का मामला भी हो सकता है क्योंकि बड़ी मात्रा में धन मॉरिशस स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को हस्तांतरित किया गया। 
 
उन्होंने आम्रपाली समूह के मुख्य वित्त अधिकारी चंदर वाधवा से सवाल किया कि समूह की एक कंपनी उनके दो करोड़ रुपए के आयकर का भुगतान कैसे कर सकती है जबकि उनकी मासिक आय केवल 50 हजार रुपए है। 
 
न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति यू यू ललित की पीठ ने कहा कि मासूम खरीददारों के धन का इस तरह दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। पीठ ने मॉरीशस की जे पी मार्गन कंपनी से आम्रपाली समूह के साथ लेन-देन के बारे में अपने खाते का ब्यौरा सौंपने को कहा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख