Festival Posters

MCD उपचुनाव परिणाम से भड़की AAP, सांसद संजय सिंह ने CEC को कहा 'मुख्‍य चोर... '

कहा- भाजपा वोट चोर, मोदी सरगना, CEC ज्ञानेश कुमार मुख्‍य चोर आयुक्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 3 दिसंबर 2025 (14:20 IST)
Delhi MCD election results: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के उपचुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है। महज तीन सीटें जीतने में सफल रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर वोट चोरी और नतीजों में हेरफेर का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी का मुख्य गुस्सा अशोक विहार सीट के नतीजों को लेकर है, जहां 'आप' का दावा है कि पहले उनकी जीत घोषित की गई, लेकिन अचानक रिकाउंटिंग के बाद भाजपा को विजेता घोषित कर दिया गया।
 
संजय सिंह का भड़काऊ ट्वीट : 'आप' के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर हमला किया। उन्होंने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के ट्वीट को साझा करते हुए लिखा- BJP वोट चोर है मोदी उनका सरगना है। ज्ञानेश कुमार ‘मुख्य चोर आयुक्त’। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी संजय सिंह CEC पर हमलावर रहे हैं और उन्हें 'अज्ञानेश कुमार' कह चुके हैं।
 
भारद्वाज का आरोप : दिल्ली 'आप' अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीधे गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया- अशोक विहार सीट - आम आदमी पार्टी जीती, ये वेबसाइट पर रिजल्ट है, अब कह रहे हैं रिकाउंटिंग में भाजपा जीत गई। ऐसे कैसे हो सकता है? दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री आतिशी ने इसे 'लोकतंत्र के साथ खिलवाड़' बताया। उन्होंने कहा कि अशोक विहार वार्ड में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़? वेबसाइट पर साफ लिखा था, आम आदमी पार्टी जीती। लेकिन अब अचानक 'रिकाउंटिंग' के नाम पर नतीजे पलट दिए गए। भाजपा दिल्ली की जनता का जनादेश चुराने की हर कोशिश कर रही है।
<

BJP वोट चोर है मोदी उनका सरगना है।
ज्ञानेश कुमार “मुख्य चोर आयुक्त” https://t.co/JfOWpUFYUt

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 3, 2025 >
भाजपा 12 में से 7 पर जीती : MCD के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक 7 सीटें जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी को तीन सीटें मिलीं। कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी एक-एक वार्ड पर जीत दर्ज की। यह उपचुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण थे क्योंकि इस साल फरवरी में दिल्ली में सत्ता में आने के बाद यह उनकी पहली बड़ी चुनावी लड़ाई थी। 30 नवंबर को जिन 12 वार्डों पर मतदान हुआ था, उनमें से नौ पर पहले भाजपा और तीन पर आप का कब्जा था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

रूस और भारत का एक दांव जो कर सकता है ट्रम्प को चित्त

MCD उपचुनाव परिणाम से भड़की AAP, सांसद संजय सिंह ने CEC को कहा 'मुख्‍य चोर... '

एशिया : चक्रवाती तूफ़ानों, वर्षा और बाढ़ से भीषण विनाश, सैकड़ों लोग हताहत

एक आकाशीय गोला, जो संस्कृत मंत्र सुनते ही जाग जाता है

दिल्‍ली में AQI फिर 400 पार, मास्क पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद

अगला लेख