आप नेता बोले, केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती

कहा देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (15:58 IST)
arvind kejriwal arrrested : आप नेता संदीप पाठक और दिलीप पांडे ने दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को भाजपा की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती करार दिया।

ALSO READ: क्‍या है ED के दिल्‍ली के CM केजरीवाल पर 10 बड़े आरोप?
आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया था।
 
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी कपटपूर्ण है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। देरी हो सकती है लेकिन अंततः न्याय मिलेगा और सच्चाई की जीत होगी।
 
पाठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केजरीवाल और ‘आप’ से डरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजकर या डरा-धमका कर उन्हें भाजपा में शामिल कराकर इन दलों को खत्म कर रहे हैं। 

भाजपा में शामिल होने वालों को क्लीन चिट दी जा रही है जबकि उनकी तानाशाही का विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
 
उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज, विधायकों और पार्षदों समेत ‘आप’ के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।
 
पाठक ने कहा कि दिल्ली में जो हुआ वह अकल्पनीय था। हमारे सभी नेताओं को पुलिस ने कल रात से ही नजरबंद कर दिया था। जो लोग आप कार्यालय जा रहे थे उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि केजरीवाल कोई साधारण नेता नहीं हैं जो गिरफ्तारी के बाद चुपचाप बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दोगुनी ताकत के साथ सामने आएंगे।

ALSO READ: क्‍या है Delhi Liquor Policy Case, कैसे केजरीवाल ED की रडार पर आकर फंसे?
दिल्ली विधानसभा में ‘आप’ के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती साबित होगी और दिल्ली तथा देश की जनता लोकसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।
 
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करवाकर अपना राजनीतिक अहंकार दिखाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई भाजपा की घबराहट और हताशा को दर्शाती है।
 
पांडे ने कहा कि भाजपा को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, संजय सिंह तथा सत्येन्द्र जैन जैसे पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी से ‘आप’ खत्म हो जायेगी। केजरीवाल एक ऐसी विचारधारा का प्रतीक हैं जो ईमानदारी, जनसेवा और देशभक्ति को आगे बढ़ाती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख