दिल्ली विधानसभा में आप MLA ने लहराए नोट, मचा बवाल

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (12:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में बुधवार को उस समय बवाल मच गया जब आप विधायक मोहिंदर गोयल ने अस्पताल में कर्मचारी भर्ती में घूसखोरी का आरोप लगाते हुए सदन में नोट लहराए।
 
नोटों की गड्डी लेकर विधानसभा में पहुंचे गोयल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के डीसीपी से घूसखोरी की शिकायत की। उन्होंने ध्‍यान नहीं दिया। जब इस मामले में एलजी सक्सेना से शिकायत की तो इसे अनसुना कर दिया गया। 15 लाख के नोटों की गड्‍डियां दिखाते हुए उन्होंने कहा कि आवाज उठाने पर मुझे खरीदने की कोशिश की गई।
 
रिठाला से आम आदमी पाटी के टिकट पर विधायक चुने गए मोहिंदर गोयल ने सदन में दावा किया कि वे वये वो टोकन मनी है, जो मुझे रिश्वत के तौर पर दिए गए।
 
क्या है मामला : गोयल ने आरोप लगाया कि यहां जिन लोगों को नियमानुसार नौकरी दी जानी चाहिए, उन्हें नहीं दी जा रही है। नियमों के मुताबिक, 80 फीसदी भर्तियां पुराने कर्मचारियों की होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जिन कर्मचारियों को नौकरी मिलती है, उनके वेतन में से ठेकेदार अपना हिस्सा लेते हैं। शिकायत सभी जगह की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: विश्व गुरु का माहौल पूरी तरह फेल हुआ, लोकसभा में बोलीं डिंपल यादव

भारत के शहरों को जलवायु क़हर से बचने के लिए कसनी होगी कमर

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कम्प्यूटर Jio PC

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

अगला लेख