विधायकों से जुड़े विवाद पर 'आप' बोला, चुनाव से नहीं डरते...

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (19:12 IST)
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग द्वारा 20 आप विधायकों को कथित तौर पर लाभ के पद पद पर काबिज होने के कारण अयोग्य घोषित करने की सिफारिश के बाद पार्टी ने शनिवार को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चुनावों से नहीं डरती है।
 
 
आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख गोपाल राय ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी अनुशंसा भेजने से पहले पार्टी का पक्ष नहीं सुना। उन्होंने कहा, यह अलोकतांत्रिक कदम है। वे दिल्ली के लोगों, सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री से बदला ले रहे हैं। 
 
आप नेता ने कहा कि 11 राज्यों में संसदीय सचिवों की नियुक्ति की गई, लेकिन केवल आप को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, यह दोहरा मापदंड है। क्या संविधान सब पर लागू नहीं होता है? हमें परेशान किया जा रहा है। यह ब्रिटिश राज से भी बुरा है। 
 
राय ने कहा, हम न्याय की मांग को लेकर सभी लोकतांत्रिक मंचों पर जाएंगे। लोगों तक आप की पहुंच को रेखांकित करते हुए राय ने कहा, हम चुनावों से डरे नहीं हैं। हमारा भाग्य लोग तय करते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख