Hanuman Chalisa

केजरीवाल की बैठक से पहले आप विधायक गायब, पार्टी का दावा-नहीं गिरेगी सरकार

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (11:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में विधायकों को लुभाने की भाजपा की कोशिश पर चर्चा करने के लिए आप के विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर एक बैठक कर रहे हैं। कुल 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं। सभी विधायकों को बैठक के लिए बुलाया गया है। हालांकि बैठक में 53 विधायक शामिल हुए।
 
इस बीच आप नेता दिलीप पांडे ने भी बयान देते हुए कहा कि भाजपा ने कई विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया, सभी विधायकों से संपर्क के प्रयास जारी। 
 
पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि सभी विधायक बैठक में जरूर पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार नहीं गिरेगी।
 
इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा। विधानसभा की ओर से बुधवार को जारी एक दस्तावेज में यह जानकारी दी गई है। यह सत्र दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर जारी राजनीतिक घमासान और भाजपा पर आप के विधायकों को लुभाने के आरोपों के बीच होने जा रहा है।
 
इस बीच भाजपा ने ‘आप’ को उन लोगों के नाम का खुलासा करने की चुनौती दी है, जिन्होंने पार्टी बदलने की पेशकश के साथ उसके विधायकों से कथित रूप से संपर्क किया है। उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल नीत पार्टी दिल्ली सरकार के शराब ‘घोटाले’ से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

अगला लेख