6 महीने बाद जेल से बाहर आए AAP सांसद संजय सिंह, कहा- जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे

जेल से निकलते ही बोले संजय सिंह- यह जश्न मनाने का समय नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (00:05 IST)
Sanjay Singh came out of jail after 6 months : दिल्ली आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के एक दिन बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आए और कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष का समय है।
 
सिंह का अभिवादन करने के लिए जेल के बाहर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता जमा हुए थे। जेल से बाहर आने के बाद सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की।
ALSO READ: क्या सुनीता केजरीवाल अब दिल्ली की CM हैं, भाजपा नेता बांसुरी स्वराज का AAP से सवाल
इसके बाद वह ‘आप’ के मुख्यालय पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। सिंह ने आरोप लगाया, देश में बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहा है, हम सभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को जवाब देने का समय आ गया है, उसने देशभर के सभी भ्रष्टाचारियों को अपने पाले में कर लिया है।
 
आप सांसद ने कहा कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली की दो करोड़ आबादी के लिए काम करते रहेंगे। सिंह 13 अक्टूबर 2023 से राष्ट्रीय राजधानी की अति सुरक्षा वाली जेल में बंद थे। वह रात को आठ बजकर 11 मिनट पर द्वार संख्या तीन से बाहर आए। जेल अधिकारियों ने कहा कि जमानत प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिंह को रिहा किया गया।
ALSO READ: BJP की दिल्ली इकाई ने आतिशी को भेजा मानहानि नोटिस, की माफी की मांग
जेल के बाहर एकत्रित ‘आप’ के समर्थकों ने देखो देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया और संजय सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। ‘आप’ कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच राज्यसभा सदस्य को फूलमाला पहनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उन पर गुलाब के फूल भी बरसाए। सिंह की रिहाई के मद्देनजर जेल के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। उन्होंने एक वाहन पर चढ़कर समर्थकों का अभिवादन किया।
 
आप नेता ने कहा, यह संघर्ष का समय है। अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद। जेल में बंद हमारे नेता भी जल्द बाहर आएंगे। यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष का समय है। जेल के ताले टूटेंगे, हमारे सारे नेता छूटेंगे। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और आप के विधायक दुर्गेश पाठक जेल के बाहर मौजूद थे। भारद्वाज ने कहा कि पार्टी संघर्ष करती रहेगी।
ALSO READ: संजय सिंह को जमानत मिलने पर आतिशी ने कहा, सत्यमेव जयते
उन्होंने बताया, संजय सिंह ने कहा है कि यह समय जश्न का नहीं संघर्ष का है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन समेत पार्टी के नेता अभी भी जेल में हैं। हमारे तीन नेता जेल में हैं इसलिए पार्टी संघर्ष करती रहेगी।
 
सिंह की रिहाई के तुरंत बाद ‘आप’ ने एक पोस्ट में कहा, शेर को बेड़ियों में कब तक जकड़ता तानाशाह! आखिरकार शेर को जेल से बाहर आना ही था। इससे पहले सिंह को वसंत कुंज के आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें जमानत की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया।
ALSO READ: AAP नेता संजय सिंह को किन शर्तों पर मिली जमानत?
मंगलवार को सिंह नियमित जांच के लिए आईएलबीएस गए थे लेकिन उन्हें भर्ती कर लिया गया। अस्पताल में ही उन्हें उनकी जमानत की खबर मिली। संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि वह उनकी रिहाई का जश्न नहीं मनाएंगी क्योंकि केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्‍येंद्र जैन समेत पार्टी के नेता अब भी जेल में बंद हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan के PM शाहबाज शरीफ ने फिर करवाई बेइज्जती, 3 साल बाद पुतिन के सामने एक बार फिर हुए शर्मिंदा

विघ्नहर्ता के नाम पर खुद विघ्‍न डाल रहे जिम्‍मेदार, आभार-सत्‍कार के गेट से रौंदा सड़कों का ट्रैफिक, जिम्‍मेदार नहीं उठा रहे फोन

हाउडी मोदी से टैरिफ वॉर तक : मोदी के सबसे अच्छे दोस्त थे ट्रम्प, आखिर इतने कैसे बिगड़े रिश्ते?

iPhone 17 बिना सिम कार्ड पोर्ट के होंगे लॉन्च, जानिए कितनी सेफ है eSIM

Maruti Victoris हुई पेश, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने क्या बताया

सभी देखें

नवीनतम

GST Reforms : निजी हेल्थ इंश्योरेंस पर नहीं देना होगा जीएसटी, छेना-पनीर और ब्रेड पर भी टैक्स खत्म, जानिए क्या हुआ सस्ता

Tariff : Donald Trump ने भारत को लेकर फिर दिया बयान, बताया रिश्तों में कैसे आया बदलाव

New GST : 175 प्रोडक्ट्स सस्ते होंगे, 2 ही दरें 5% और 18%, नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी

मोदी जी विदेश में हंसी-मजाक कर रहे थे, भारत लौटकर भावुक हो गए

10वें साल में प्रवेश पर Jio का बड़ा धमाका, सेलिब्रेशन प्लान्स में यूजर्स अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे

अगला लेख