टमाटर की माला पहनकर राज्यसभा पहुंचे AAP सांसद सुशील गुप्ता

Webdunia
बुधवार, 9 अगस्त 2023 (14:50 IST)
Tomato in Parliment : संसद के उच्च सदन राज्यसभा में लोग उस समय हैरान रह गए जब आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद सुशील गुप्ता टमाटर की माला पहनकर सदन में पहुंच गए। सभापति जगदीप धनखड़ ने आप सदस्य के इस आचरण पर आपत्ति जताई और दुख भी व्यक्त किया।
 
आप के सदस्य सुशील गुप्ता बुधवार को सुबह टमाटर की माला पहनकर संसद पहुंचे और वही माला पहने हुए वह उच्च सदन में भी बैठे।
 
सभापति धनखड़ ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे उन्हें बहुत दुख हुआ है। इस दौरान सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई में हिरासत में लिए जाने पर हंगामा हो रहा था।
 
सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले धनखड़ ने कहा कि एक सीमा है... हम अपने आचरण में सुधार ला सकते हैं। राज्यसभा के सभापति के रूप में, मैं बहुत दुखी हूं।
 
सदन में प्रवेश करने से पहले गुप्ता ने कहा कि अब टमाटर खाने के लिए नहीं रहे, अब ये आभूषण बन चुके हैं। 250 रुपए किलो टमाटर का भाव हो गया है, 350 रुपए किलो अदरक का भाव हो गया है। डीजल और पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पार कर गया है। डॉलर 85 रुपये पार कर गया है।
 
उन्होंने कहा कि महंगाई एक बड़ा मुद्दा है लेकिन सरकार इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान को जाति और धर्म के आधार पर बांट दिया है और इन्हीं के नाम पर वोट लेना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि पूरा मणिपुर जला दिया, पूरा हरियाणा जला दिया और महंगाई से पूरा देश झुलस रहा है। हम चाहते हैं कि महंगाई के मुद्दे पर सदन का ध्यान आकर्षित हो और सरकार महंगाई पर लगाम लगाए।

<

तो क्या अब ग़रीब की महँगाई का मुद्दा सदन में उठाना भी गुनाह हो गया है?
BJP वाले सोने की माला पहन कर आते है तो आपत्ति नही।
AAP सांसद @DrSushilKrGupta ग़रीब का सोना “टमाटर” का माला पहनकर गये तो आपत्ति क्यों?
पहले BJP वालों की सोने हीरे की माला उतरवाओ।
महँगाई का मुद्दा उठायेगी AAP pic.twitter.com/aKoPfaf8Ws

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) August 9, 2023 >आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, तो क्या अब गरीब की महंगाई का मुद्दा सदन में उठाना भी गुनाह हो गया है? BJP वाले सोने की माला पहन कर आते है तो आपत्ति नही। AAP सांसद गरीब का सोना टमाटर का माला पहनकर गए तो आपत्ति क्यों? पहले BJP वालों की सोने हीरे की माला उतरवाओ। महंगाई का मुद्दा उठायेगी AAP।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

अगला लेख