बंगला विवाद: आप ने आतिशी की कार्टन के बीच काम करते हुए तस्वीरें साझा कीं, भाजपा पर साधा निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (16:31 IST)
Atishi News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को  नई दिल्ली में कुछ तस्वीरें साझा कर दावा किया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) अपने कालकाजी स्थित आवास पर सामान के कार्टन के बीच फाइलों पर दस्तखत कर रही हैं। इससे एक दिन पहले पार्टी ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय राजधानी के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले को 'जबरन खाली' कराया गया है।
 
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए 'आप' नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निशाने पर लिया और कहा कि वह दिल्ली के लोगों के लिए काम करने के आतिशी के जज्बे को नहीं छीन सकती। उन्होंने भाजपा पर नवरात्रि में एक महिला मुख्यमंत्री का सामान उनके 'घर' से फिंकवाने का भी आरोप लगाया।ALSO READ: दिल्ली का CM हाउस शीशमहल सील, मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाला
 
सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर 'मुख्यमंत्री आवास' पर 'जबरन कब्जा करने' का प्रयास करने का आरोप लगाया। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि यह एक चुनी हुई महिला मुख्यमंत्री और दिल्ली की जनता का घोर अपमान है। 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर रहने वाली पार्टी मुख्यमंत्री के घर पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रही है।'
 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी.के सक्सेना के कहने पर आतिशी का सामान बंगले से हटा दिया गया। दक्षिण दिल्ली में अपने विधानसभा क्षेत्र कालकाजी में रहने वाली आतिशी को पिछले साल तत्कालीन अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद मथुरा रोड पर एबी-17 बंगला आवंटित किया गया था।ALSO READ: सोनम वांगचुक से मिलने से रोका, दिल्ली CM आतिशी नाराज
 
फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले को लेकर 'आप', भाजपा, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। 'आप' ने दावा किया है कि यह बंगला मुख्यमंत्री का आवास है, जिसे केजरीवाल ने विधिवत खाली कर दिया था और बाद में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इसकी चाबियां मुख्यमंत्री आतिशी को सौंप दी थीं।
 
दूसरी ओर उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने दावा किया है कि फ्लैगस्टाफ रोड वाला बंगला मुख्यमंत्री का निर्धारित आवास नहीं है और यह अब तक आतिशी को आवंटित नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नए आवंटन के लिए बंगले के अंदर रखी वस्तुओं की सूची तैयार करने के बाद इसे मुख्यमंत्री को सौंप दिया जाएगा।ALSO READ: दिल्ली की CM आतिशी ने लिया बड़ा फैसला, 18 हजार से कम नहीं होगी किसी की सैलरी
 
भाजपा ने 'आप' और केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वे बंगले को उचित तरीके से सौंपे बिना और नए आवंटन के बिना आतिशी को वहां लाकर "अवैध रूप से कब्जा" करने की कोशिश कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

ऑटो में बैठे बच्चे को पिटबुल से कटवाया, बचाने की जगह जोर जोर से हंसने लगा कुत्ते का मालिक

हमास के कमांडर को इजरायल ने किया ढेर, 115 फिलिस्तीनियों की हत्या, 75 आतंकी ठिकाने तबाह

अलीगढ़ में बड़े अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश, 97 हिंदू महिलाएं लापता

LIVE: संसद का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, जबरदस्त हंगामे के आसार

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा बारिश का इंतजार, यूपी में थमा बारिश का सिलसिला, जानें अन्य राज्यों का मौसम

अगला लेख