Publish Date: Sat, 02 Mar 2019 (19:19 IST)
Updated Date: Sat, 02 Mar 2019 (19:32 IST)
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शराबी' का डॉयलॉग 'मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी' आपने सुना ही होगा, लेकिन आज के इंडियन एयरफोर्स के महानायक जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन की मूछों की चर्चा चारों तरफ हो रही है। अभिनंदन के साहस और जांबाजी के साथ ही उनकी मूंछों ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर अभिनंदन की मूंछों की खूब तारीफें हो रही हैं। लोग कह रहे हैं मूंछें हों तो अभिनंदन जैसी। आश्चर्य नहीं जब कुछ दिनों बाद युवाओं में भी अभिनंदन की मूंछों को लेकर ट्रेंड चल पड़ेगा। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी मूंछों की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। बहुत सारे लोगों का कहना है कि वे अभिनंदन की तरह ही मूंछें रखेंगे।