अबू सलेम को शादी के लिए नहीं मिलेगी पैरोल

Webdunia
शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (19:44 IST)
मुंबई। शादी करने के लिए 40 दिनों की पैरोल पर रिहा करने के गैंगेस्टर अबू सलेम की  अर्जी अधिकारियों ने खारिज कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह  जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि सलेम ने 1 महीने पहले इस सिलसिले में एक अर्जी दी थी। वह नवी  मुंबई के तलोजा जेल में कैद है। गौरतलब है कि वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों  के मामले में सलेम को अदालत ने दोषी ठहराया था। उसे 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित  कराकर स्वदेश लाया गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि उम्रकैद की सजा काट रहे सलेम की अर्जी फैसले के लिए कोंकण  डिवीजनल कमिश्नर (डीसी) के पास भेजी गई थी। डीसी ने सलेम की सुरक्षा का हवाला देते  हुए 3 दिन पहले उसकी अर्जी खारिज कर दी। अधिकारी ने बताया कि अर्जी खारिज करने  से पहले डीसी ने ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय से एक रिपोर्ट मांगी थी। 
 
मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले सलेम ने अपने आवास का पता मुंब्रा का  दिया है। डीसी ने एक नकारात्मक रिपोर्ट पाने के बाद पैरोल के लिए उसकी अर्जी खारिज  कर दी। पुलिस के मुताबिक सलेम मुंब्रा की एक महिला से 5 मई को कथित तौर पर  अपनी तीसरी शादी करने वाला था। यह वही महिला है जिसने 2014 में उत्तरप्रदेश में एक  ट्रेन यात्रा के दौरान सलेम से शादी करने का दावा किया था। वर्ष 1993 के मुंबई विस्फोटों  में 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 अन्य घायल हुए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

UP : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मेला देखने गई थी लड़की, 4 आरोपी गिरफ्तार

Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 59 नए मामले, 1 व्यक्ति की मौत

Air India Plane Crash : अब Black Box बताएगा हादसे का सुराग, AAIB तय करेगा कहां डिकोड किया जाए

व्हाइट हाउस ने कर दिया खुलासा, ईरान पर कब हमला करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, नेतन्याहू बोले- सुरक्षित नहीं खामेनेई

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम कर रही है गुमराह, उसे इंदौर लाया जाए, राजा रघुवंशी के भाई ने की मांग

अगला लेख