Hanuman Chalisa

चिराग पासवान की मां को गाली देने वाले वीडियो पर घमासान, जमुई की सियासत में मचा तूफान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (14:30 IST)
तेजस्वी के व्यवहार से दुखी हूं : बिहार के जमुई में राजद नेता तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और उनके परिवार को अपशब्द कहे जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव के व्यवहार से दुखी हूं। उन्होंने तेजस्वी को छोटा भाई बताते हुए कहा कि उस मंच पर मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव खड़े थे। तेजस्वी से मेरा रिश्ता काफी पुराना है। हम दोनों अलग-अलग राजनीतिक खेमे में हैं लेकिन, इस कारण हमलोग एक-दूसरे के परिवार को गाली तो नहीं देंगे न। चिराग ने कहा, उस मंच पर तेजस्वी यादव मौजूद थे, उनके सामने जिस तरह मेरे परिवार को गाली दी गई। मेरी मां और मेरी बहन के बारे में टिप्पणी की गईं यह काफी दुखद है।

जानिए क्या है पूरा मामला : दरअसल, जमुई में तेजस्वी यादव की जनसभा का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित करने के लिए माइक पर हैं। उनके बगल में जमुई की राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी अर्चना रविदास खड़ी हैं। मंच के ठीक सामने राजद की महिला प्रत्याशी के आगे चिराग पासवान और उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं। एक बार नहीं, बार-बार। राजद समर्थक यह अपशब्द बोल रहे हैं और सामने राजद के पूर्व विधायक विजय कुमार को संबोधित करते हुए जीत का दावा कर रहे हैं। यह वीडियो मंगलवार का नहीं, लेकिन इसने मंगलवार से जैसे तूफान मचा दिया है।
Edited by: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

अगला लेख