मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, हवा में उछली कारें, 6 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 29 जून 2024 (08:26 IST)
मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर जालना जिले में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना बीती रात मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (समृद्धि महामार्ग) पर हुई दो कारों की भीषण टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ जब एक स्विफ्ट डिजायर कार ईंधन भरवाने के बाद गलत साइड से हाईवे पर घुस गई और नागपुर से मुंबई जा रही अर्टिगा से टकरा गई।

दोनों कारों की टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा हवा में उछल गई और राजमार्ग पर लगे बैरिकेड पर जा गिरी। जबकि यात्री कार से बाहर सड़क पर गिर गए। दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ शव हाइवे पर पड़े देखे गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही समृद्धि राजमार्ग पुलिस और जालना पुलिस मौके पर पहुंची। कारों को हटाने के लिए एक क्रेन को काम पर लगाया गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि रात के करीब 11 बजे स्विफ्ट डिजायर कार MH.12.MF.1856 विपरीत दिशा में डीजल भरवाने के बाद जा रही थी, तभी नागपुर से मुंबई जा रही इर्टिका कार एमएच.47.बीपी.5478 ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा जालना इलाके में समृद्धि हाईवे पर कडवंची गांव के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही समृद्धि हाईवे पुलिस और तालुका जालना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से समृद्धि हाईवे के नीचे से दोनों कारों को बाहर निकाला और सड़क को यातायात के लिए खोल दिया।

बता दें कि समृद्धि महामार्ग महाराष्ट्र में आंशिक रूप से कार्यात्मक छह-लेन और 701 किलोमीटर लंबा एक्सेस-नियंत्रित एक्सप्रेसवे है। यह मुंबई और राज्य के तीसरे सबसे बड़े शहर नागपुर को जोड़ने वाली देश की सबसे लंबी ग्रीनफील्ड सड़क परियोजनाओं में से एक है। 
Edited By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

UP में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 की मौत

PM मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे

Weather Update : कर्नाटक में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट

अगला लेख