तृप्ति देसाई ने दी पीएम मोदी का काफिला रोकने की धमकी, पुलिस ने हिरासत में लिया...

Webdunia
शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (07:45 IST)
पुणे। सामाजिक कार्यकर्ता तृ‍प्ति देसाई को पुलिस को शुक्रवार सुबह पुलिस हिरासत में ले लिया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने शिर्डी जा रही थीं।
 
तृप्ति ने इससे पहले अहमदनगर के एसपी को पत्र लिखकर सबरीमाला मंदिर मुद्दे पर शिर्डी में प्रधानमंत्री मोदी मिलने की मांग की थी। उन्होंने धमकी दी थी कि अगर उन्हें पीएम मोदी से नहीं मिलने दिया तो उनका काफिला रोक दिया जाएगा।

पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद तृप्ति ने कहा कि प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। लेकिन हमे घर पर ही रोक दिया गया है। पीएम मोदी तक हमारी आवाज को पहुंचने से दबाया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि केरल के सबरीमाला मंदिर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिलाओं के प्रवेश की इजाजत के बाद बुधवार को पहली बार इसके कपाट खुले। यहां हजारों महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश की नाकाम कोशिशें की। हालांकि, मंदिर के श्रद्धालुओं ने उन्हें रोका, वहां मारपीट हुई और काफी हिंसा भी हुई।
 
सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 साल की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश से रोकने की सदियों पुरानी परंपरा को गलत बताते हुए उसे खत्म कर दिया था और सभी आयुवर्ग की महिलाओं को प्रवेश करने की इजाजत दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Pune porshe accident : क्यों उठे NCP विधायक सुनील टिंगरे पर सवाल?

संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट

केरल में प्री मानसून बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न

अमेरिका ने वीजा रिजेक्‍ट किया तो शख्‍स ने घर की छत पर बना डाला स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी

पोहे के अपमान पर भड़क गए लोग, इंदौरी पोहा को लेकर लड़की ने सोशल मीडिया में कही थी ये बात

अगला लेख