Hanuman Chalisa

अनुपम खेर के बाद मनोज कुमार ने की नसीरुद्दीन शाह के असहिष्णु वाले बयान की निंदा

Webdunia
सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (12:12 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड में भारत कुमार के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार ने अभिनेता अनुपम खेर के स्वर में स्वर मिलाते हुए देश में असहिष्णुता को लेकर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।


मनोज कुमार ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि मैं नसीरुद्दीन के बयान पर अनुपम की इस बात से सहमत हूं कि इस देश में इतनी आजादी है कि आप सेना को गाली दे सकते हैं, वायुसेना प्रमुख को अपशब्द कह सकते हैं और जवानों पर पथराव कर सकते हैं। आप इस देश में और कितनी आजादी चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि शाह ने जैसा महसूस किया वैसा कहा, इसका मतलब यह नहीं है कि यह सच है। मनोज कुमार का यह बयान अनुपम खेर द्वारा अभिनेता शाह के बयान की कड़ी आलोचना किए जाने के एक दिन बाद आया है। शाह ने बुलंदशहर हिंसा का उल्लेख करते हुए गुरुवार को कहा था कि आज देश में गाय की जान एक पुलिस इंस्पेक्टर की जान से ज्यादा महंगी है।

उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा की फिक्र होती है, क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों को मजहबी तालीम नहीं दी है और उन्हें डर है कि कल अगर कोई भीड़ उनके बच्चों को घेरकर उनका धर्म पूछती है तो वे जवाब नहीं दे पाएंगे। शाह के बयान से विवाद उत्पन्न हो गया है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Raja Bhaiya : बंदर की बरसी और मुहर्रम, कुंडा विधायक राजा भैया और उनके पिता क्यों हुए हाउस अरेस्ट? किले के बाहर पुलिस फोर्स तैनात, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

अगला लेख