Biodata Maker

Waves शिखर सम्मेलन में बोले रजनीकांत, पहलगाम हमला बर्बर, मोदी जम्मू-कश्मीर में शांति वापस लाएंगे

रजनीकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक योद्धा हैं। वे किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। उन्होंने यह साबित कर दिया है और हम पिछले 1 दशक से इसे देख रहे हैं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 1 मई 2025 (14:29 IST)
Rajinikanth's statement on Pahalgam attack: मशहूर अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) ने पहलगाम आतंकी हमले को बर्बर और बेरहम करार देते हुए गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) एक योद्धा हैं, जो जम्मू-कश्मीर में शांति लाएंगे। 'वेव्स' (Waves) शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा कि कई लोगों ने उनसे कहा था कि सरकार अनावश्यक आलोचना के कारण 4 दिवसीय कार्यक्रम को स्थगित कर सकती है, क्योंकि यह मनोरंजन पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में मेरा विश्वास है और मुझे भरोसा था कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से होगा।ALSO READ: Pahalgam Attack : सेना तय करेगी समय, जगह और टारगेट, पहलगाम का बदला लेने के लिए PM मोदी ने दी खुली छूट
 
मोदी एक योद्धा हैं, वे किसी भी चुनौती का सामना करेंगे : 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' (वेव्स) में हिन्दी फिल्म और दक्षिण भारतीय फिल्मों के शीर्ष सितारों के साथ-साथ उद्योग जगत के नेता एवं राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होने वाले हैं। रजनीकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक योद्धा हैं। वे किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। उन्होंने यह साबित कर दिया है और हम पिछले 1 दशक से इसे देख रहे हैं।ALSO READ: Pahalgam terror attack : कैमरे में कैद हुआ पहलगाम हमले का दिल दहलाने वाला मंजर, गोलियों की गड़गड़ाहट और खौफ में चीखते-भागते पर्यटक
 
पीएम कश्मीर की स्थिति को बहादुरी और शालीनता से संभालेंगे : अभिनेता (74) ने कहा कि प्रधानमंत्री कश्मीर की स्थिति को बहादुरी और शालीनता से संभालेंगे। रजनीकांत ने कहा कि (वे) कश्मीर में शांति और हमारे देश को गौरव प्रदान करेंगे। मैं यहां आकर बेहद खुश हूं और 'वेव्स' पल का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। केंद्र सरकार को मेरी हार्दिक बधाई।
 
वेव्स फिल्मों, ओटीटी (ओवर द टॉप), गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स - एक्सटेंडेड रियलिटी), प्रसारण एवं उभरती हुई तकनीक को एक मंच प्रदान करेगा और खुद को भारत के मीडिया एवं मनोरंजन कौशल के व्यापक प्रदर्शन के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा।ALSO READ: Pahalgam terror attack : पहलगाम हमले पर जल्द एक्शन लें PM मोदी, राहुल गांधी बोले- आतंकियों को चुकानी होगी कीमत
 
शिखर सम्मेलन का उद्देश्य 2029 तक 50 अरब अमेरिकी डॉलर के बाजार को सबके लिए खोलना तथा वैश्विक मनोरंजन अर्थव्यवस्था में भारत की उपस्थिति का विस्तार करना है। यह सम्मेलन कश्मीर के पहलगाम के ऊपरी इलाकों में आतंकवादी हमले के तुरंत बाद हो रहा है। हमले में 26 लोग मारे गए जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राहुल के बयान पर लोकसभा में बवाल, सदन 4 बजे तक स्थगित

चीन का मुद्दा संवेदनशील... राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ

राहुल गांधी ने लोकसभा में किया डोकलाम का जिक्र, भारी हंगामे की वजह से लोकसभा स्थगित

इंडियन आर्मी के आयरन मैन: ग्रैविटी इंडस्ट्रीज ने दिखाया आसमान में उड़ने वाले 'जेट सूट' का दम, साबित होगा गेम चेंजर

ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा– बंगाल को बदनाम करने की साजिश

अगला लेख