Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री रिया सेन

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (00:16 IST)
अकोला (महाराष्ट्र)। अभिनेत्री रिया सेन महाराष्ट्र के अकोला जिले में गुरुवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं और पार्टी के नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। इस महीने की शुरुआत में अभिनेत्री एवं फिल्मकार पूजा भट्ट भी हैदराबाद में यात्रा में शामिल हुई थीं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर गांधी के साथ सेन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा गया कि अभिनेत्री रिया सेन आज 'भारत जोड़ो यात्रा' का हिस्सा बनीं। अब सड़कें क्रांति देख रही हैं। फिल्म 'झंकार बीट्स' की अभिनेत्री ने ट्वीट किया कि ऐसी पहल का हिस्सा बनकर खुश हूं, जो देश के लोगों को एकसाथ लाने पर केंद्रित है। एकता दिखाने की इस साहसिक पहल के लिए राहुल गांधी का शुक्रिया।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' गुरुवार को 71वें दिन में प्रवेश कर गई, वहीं महाराष्ट्र में यात्रा का यह 11वां दिन है। महाराष्ट्र के पोतुर शहर से गुरुवार सुबह 6 बजे यात्रा फिर शुरू की गई। यह शाम को बालापुर के लिए रवाना होगी और शुक्रवार सुबह बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंचेगी।

'भारत जोड़ो यात्रियों' ने नांदेड़ जिले से 7 नवंबर को महाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' का आरंभ किया था। नांदेड के अलावा यात्रा अभी तक राज्य के हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है। महाराष्ट्र के अकोला और बुलढाणा जिले से गुजरने के बाद 20 नवंबर को यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।(भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

क्या केवल वजन से किया जा सकता अच्छे स्वास्थ्य का आकलन, जानिए रिसर्च में क्या आया सामने

टार्च की रोशनी में रोगियों का उपचार, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

लोनावाला में चलती कार में किया गैंगरेप, फिर सड़क पर फेंक हुए फरार

भारत-ब्रिटेन के बीच हुआ व्‍यापार समझौता, डेयरी से लेकर चावल तक क्या-क्या होगा सस्ता

अगला लेख