एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बने अडानी, अंबानी को पीछे छोड़ा

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (17:33 IST)
नई दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली देश की दिग्गज कंपनी अडानी समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष गौतम अडानी 90.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं।
 
अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की शुक्रवार को जारी रियल टाइम अरबपतियों की गणना के अनुसार, भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी 90.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर एशियाई बन गए हैं। साथ ही अडानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए हैं। इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरबपति मुकेश अंबानी सबसे अमीर एशियाई अरबपति थे।
 
फोर्ब्स की अप्रैल 2021 में जारी विश्व के अरबपतियों की वार्षिक सूची में अडानी की कुल संपत्ति 50.5 अरब डॉलर थी, जो अब लगभग दोगुना बढ़कर 90.1 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, अरबपति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अप्रैल 2021 के 84.5 अरब डॉलर के मुकाबले महज 6.5 प्रतिशत बढ़ी है।
 
उल्लेखनीय है कि 59 वर्षीय गौतम अडानी के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने वर्ष 1988 में कमोडिटी निर्यात कंपनी शुरू की थी। महज 20 साल के बाद वर्ष 2008 में वह 9.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की विश्व के अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए।

उनकी कंपनी अडानी समूह बिजली उत्पादन और पारेषण, खाद्य तेल से लेकर रियल एस्टेट और कोयले तक का कारोबार करती है। उनके समूह की 6 कंपनियां भारत में सूचीबद्ध हैं, जिनमें से सबसे मूल्यवान अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख