chhat puja

एडीबी ने भारत को 2020 में रिकॉर्ड 3.92 अरब डॉलर के कर्ज मंजूर किए

Webdunia
शुक्रवार, 14 मई 2021 (18:45 IST)
नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत को 2020 में 13 परियोजनाओं के लिए रिकॉर्ड 3.92 अरब अमेरिकी डॉलर के कर्ज स्वीकृत किए, जिसमें कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी की रोकथाम तथा बचाव से संबंधित परियोजनाओं के लिए 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर का ऋण शामिल हैं।

मनीला स्थित बहुपक्षीय एजेंसी ने कहा कि उसने भारत में महामारी को रोकने और गरीब और अन्य कमजोर समूहों को राहत देने के लिए सामाजिक सुरक्षा उपायों के लिए आपातकालीन सहायता दी है।

एडीबी ने शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए भी सरकार को सहायता दी। एडीबी ने कहा कि 1986 में उसके द्वारा ऋण देने की शुरुआत के बाद से भारत के लिए अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक ऋण प्रतिबद्धता है।

भारत में एडीबी के कंट्री डायरेक्टर ताकियो कोनिशि ने कहा, इसके आगे भी, एडीबी भारत को कोविड-19 संबंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए अतिरिक्त संसाधन देने को तैयार है, जिसमें देश के टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने और भविष्य के जोखिमों का मुकाबला करने के लिए सक्षम स्वास्थ्य प्रणाली की स्थापना, छोटे कारोबारियों की रक्षा के लिए सहायता और शिक्षा तथा सामाजिक संरक्षण शामिल है।

एडीबी ने कहा कि उसने 2020 के दौरान भारत में ऊर्जा, परिवहन, शहरी विकास और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रबंधन के लिए अपनी नियमित सहायता जारी रखी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

Silver Rate: और कितना गिरेगी चांदी? क्या अभी निवेश करना सही है, पिछले 25 साल में कितने बदले चमकीली धातु के रेट

ओसामा के टिकट पर योगी आदित्यनाथ ने उठाए सवाल, क्या है रघुनाथपुर का सियासी गणित?

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बढ़ाया गन्ने का MSP

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, भारत के लिए क्यों खास है यह फाइटर प्लेन?

LIVE: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

अगला लेख