chhat puja

राष्‍ट्रपति के अपमान पर फंसी कांग्रेस, अधीर रंजन चौधरी ने मानी गलती

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (12:04 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में की गई अपनी एक टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि उनके मुंह से चूकवश एक शब्द निकल गया और भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इसे उठा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पद पर चाहे किसी भी समुदाय का व्यक्ति आसीन हो, वह उसका पूरा सम्मान करते हैं।

ALSO READ: राष्‍ट्रपति पर टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, क्या बोलीं सोनिया गांधी?
चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग कर दिया था। भाजपा सदस्यों ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में इस विषय को लेकर हंगामा किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।
 
कांग्रेस नेता चौधरी ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि देश का राष्ट्रपति जो भी हो, चाहे वह ब्राह्मण हो, या आदिवासी, हमारे लिए राष्ट्रपति हैं। पद की गरिमा का पूरा सम्मान है। उन्होंने कहा कि कल पत्रकारों से बातचीत में यह शब्द एक बार चूक से निकल गया।

ALSO READ: राष्‍ट्रपति के अपमान पर घमासान, स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, संसद में भाजपा का प्रदर्शन
उसी समय पत्रकार ने मुझे कहा कि आप ‘राष्ट्रपति’ कहना चाहते हैं। मैंने कहा कि (यह शब्द) चूकवश निकल गया, इसे नहीं दिखाएंगे तो बेहतर होगा। इसके बाद भी पत्रकार ने इस वीडियो को चलाया।
 
चौधरी ने कहा कि मुझसे चूक हुई। एक शब्द निकल गया। भाजपा के लोग इसके लिए बवाल कर रहे हैं। भाजपा के पास कुछ बोलने के लिए नहीं हैं तो कुछ भी निकाल लेते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

सभी देखें

नवीनतम

योगी जी के कारण एक माह में दो बार दीपावली मनाने का मिला अवसर

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूपी पुलिस आयोजित करेगी 'रन फॉर यूनिटी'

नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना अब होगा और आसान

काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोक आस्था का अद्वितीय संगम है देव दीपावली : योगी आदित्यनाथ

भारत के शौर्य, स्वाभिमान और सांस्कृतिक वैभव का प्रेरणा स्थल होगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख