100 करोड़ हिंदू हैं, आधे भी सड़क पर उतर आएं तो... अद्वैत चैतन्य महाराज का बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (11:53 IST)
Bangladeshi Hindu: हिंदुओं की सहिष्णुता आज हिंदुओं के लिए कमजोरी बन गया है। इसका खामियाजा लंबे समय से भुगता जा रहा है। देश में 100 करोड़ हिंदू हैं, अगर आधे भी सड़क पर उतर आएं तो दुनिया को हिंदुओं की ताकत का एहसास हो जाएगा। यह बयान इस्कॉन के प्रतिनिधि चैतन्य महाराज ने दिया है। बता दें कि नवी मुंबई में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए थे। इस्कॉन के प्रतिनिधि अद्वैत चैतन्य महाराज ने कहा कि सहिष्णुता आज हिंदुओं की सबसे बड़ी कमजोरी बन गई है।

वही बांग्लादेश, जिसके लिए कभी हिंदुओं ने संघर्ष किया था, आज वहां उन पर अत्याचार हो रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने के लिए भारतीय सरकार से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की।

क्या कहा चैतन्य महाराज ने : चैतन्य महाराज ने कहा कि यह अब जरूरी हो गया है कि सभी हिंदुओं को एक साथ आना होगा और इन अत्याचारों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना होगा। पूरे देश में करीब सौ करोड़ हिंदू हैं और अगर आधे भी सड़क पर उतर आएं तो दुनिया को हिंदुओं की ताकत का एहसास हो जाएगा।

इससे पहले आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने रविवार को सहारनपुर में कहा कि जब साथ खड़े होने का समय हो और आपको काम याद आ जाए तो समझ लेना आपका धर्म संकट में है। बांग्लादेश में हिंदुओं के अत्याचार के विरोध में ये विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। सहारनपुर का हिंदू समाज एक हो रहा है और ये संदेश दे रहा है कि न तो हिंदू बंटेगा और न ही हिंदू कटेगा। इसके अलावा बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हमलों के खिलाफ रविवार को पुलिस सुरक्षा के बीच ठाणे जिले और नवी मुंबई में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। सकल हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और अन्य निकायों के इन प्रदर्शनों के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

Tata Harrier EV के सभी RWD वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा, Base To Top वेरिएंट किस कीमत में मिलेगा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ईरान की मदद को तैयार, अमेरिकी हमलों की निंदा की

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

Israel-Iran War से निर्यातकों को बड़ा झटका, 1 लाख टन बासमती चावल बंदरगाहों पर अटका

Gold : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में इतनी गिरावट, क्या इजराइल-ईरान युद्ध का असर

अगला लेख