वकील की अपील पर बोली निर्भया की मां, भगवान आकर कहें तो भी नहीं करूंगी बेटी के दरिंदों को माफ

Webdunia
शनिवार, 18 जनवरी 2020 (10:42 IST)
नई दिल्ली। निर्भया की मां आशादेवी ने कहा कि अगर भगवान आकर कहें तो भी वे बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले गुनाहगारों को माफ नहीं करूंगी। आशादेवी ने कहा कि पूरा देश चाहता है कि दोषियों को फांसी दी जाए। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की जान-मानी वकील इंदिरा जयसिंह ने ट्वीट कर निर्भया की मां से अपील की थी कि वे सोनिया गांधी के उदाहरण अनुसरण करें जिन्होंने राजीव गांधी के हत्यारों को माफ कर दिया।
सोनिया गांधी ने नलिनी को माफ कर दिया था और कहा था कि वे उनके लिए मृत्युदंड नहीं चाहतीं। आशादेवी ने कहा कि मुझे ऐसा सुझाव देने वालीं इंदिरा जयसिंह कौन होती हैं? भगवान आकर कहे तो भी बेटी के दरिंदों को माफ नहीं करूंगी। इंदिरा जैसे लोगों के कारण बलात्कार के पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता। विश्वास नहीं होता कि उन्होंने इस तरह का सुझाव दिया।
 
ALSO READ: Nirbhaya Case : निर्भया के दोषियों को फांसी अब 1 फरवरी को
 
कौन है निलिनी : नलिनी 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल होने की दोषी है। उसे मौत की सजा दी गई थी। बाद में सोनिया गांधी ने उसे माफ कर दिया था।
 
ALSO READ: केजरीवाल बोले, निर्भया की मां को किया जा रहा है 'गुमराह'
 
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाए जाने का डेथ वॉरंट दिया था। 17 जनवरी को नया डेथ वॉरंट जारी किया गया। इसमें 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश दिया गया है।     

सम्बंधित जानकारी

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, BJP और JDU का फायदा या नुकसान

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में भी हो वोटर लिस्‍ट की जांच

बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान मचा उपद्रव, मंदिर पर पथराव के बाद जमकर बवाल, पुलिसकर्मियों सहित कई घायल

अगला लेख