Festival Posters

वायुसेना की ताकत बढ़ाएंगे 83 तेजस विमान, जानिए क्या है इस हल्के लड़ाकू विमान की कीमत और खासियतें...

Webdunia
बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (09:29 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार वायुसेना के लिए सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड से 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा आज यानी बुधवार को करेगी। यह सौदा 48000 करोड़ रुपए का होगा।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना के शीर्ष अधिकारी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड (एचएएल) के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बेंगलुरु के एयरो इंडिया एयर शो के दौरान अनुबंध पर हस्ताक्षर होंगे। 
 
309 करोड़ का है एक तेजस विमान : एचएएल के अध्यक्ष माधवन ने कहा कि साढ़े चार पीढ़ी के एक लड़ाकू तेजस विमान की कीमत 309 करोड़ रुपये होगी, जबकि इसके प्रशिक्षण देने वाले संस्करण की कीमत 280 करोड़ रुपये होगी। 
 
जानिए क्या है इसमें खास : 2 सीटों वाले इस लड़ाकू विमान को हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ने भारतीय वायुसेना के लिए तैयार किया है। इस लड़ाकू विमान का कुल वजन लगभग 6,560 किलोग्राम है।
 
हल्का होने की वजह से यह 50 हजार फीट तक की ऊंचाई पर भी उड़ान भर सकता है। इसके विंग्स 8.2 मीटर चौड़े हैं। 'तेजस' को उड़ान भरने के लिए आधे किलोमीटर से भी कम जगह की जरूरत पड़ती है। यह 2,376 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।
 
जेएफ-17 थंडर से क्यों है बेहतर : 'तेजस' की तुलना पाकिस्तान और चीन के शक्तिशाली लड़ाकू विमान जेएफ-17 थंडर से की जाती है। 'तेजस' में हवा में ही ईंधन भरा जा सकता है जबकि थंडर में यह सुविधा नहीं है। 
 
वायुसेना प्रमुख आरएएस भदौरिया ने भी तेजस को चीन और पाकिस्तान की तरफ से संयुक्त रूप से तैयार किए गए जेएफ-17 से भी इसे बेहतर बताया है। 
 
जहाज पर अरेस्टेड लैंडिंग भी कर सकता है अरेस्टेड लैंडिंग :  'तेजस' नौसेना के लिए भी बहुत उपयोगी है। यह जहाज पर अरेस्टेड लैंडिंग भी कर सकता है। इससे पहले अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और चीन द्वारा निर्मित कुछ विमानों में ही अरेस्टेड लैंडिंग की तकनीक रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, सरकार पर मंडराया खतरा, डीके खुलकर आए सामने

US Tariff के बावजूद भारत की GDP में आया उछाल, रिपोर्ट में अनुमान से ज्‍यादा निकले आंकड़े

उत्तराखंड में 12000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, CM ने बांटे नियुक्ति पत्र

सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले CM डॉ. मोहन यादव, कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी

दुबई हादसे के बाद HAL अध्यक्ष का बड़ा बयान, तेजस पूरी तरह सुरक्षित

अगला लेख