प्रेंग्‍नेंट हुई 17 साल की लड़की, अंधे मां-बाप से छुपाकर यूट्यूब देख कर डाली डि‍लिवरी, प्रेमी गि‍रफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (13:14 IST)
किसी डि‍श की रेसिपी देखने के लिए यूट्यूब वीडि‍यो की मदद ली जाती है यह तो आपने सुना ही होगा, लेकिन कोई प्रेग्‍नेंट लड़की अपनी डि‍लिवरी के लिए यूट्यूब वीडि‍यो देखकर बच्‍चे को जन्‍म दे यह बेहद चौंकाने वाला मामला है।

ऐसा ही एक मामला सुनकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खि‍सक जाएगी। घटना केरल के मलाप्‍पुरम की है। यहां 17 साल की लड़की अपने प्रेमी के साथ कथित शारीरिक संबंधों के बाद गर्भवती हो गई।

इस बारे में उसके माता-पिता को भी कोई जानकारी नहीं थी। कमाल की बात तो यह है कि नौ महीनों तक उसने अपने गर्भवती होने की बात छुपाई रखी। दरअसल, यह प्रेग्‍नेंट लड़की के लिए इसलिए भी आसान था क्‍योंकि उसके माता-पिता दृष्टिबाधित हैं। लेकिन उसके सामने सबसे बड़ी समस्‍या थी अपने बच्‍चे को जन्‍म देना।

पुलिस के मुताबि‍क यह मामला जिले के कोट्टाकल पुलिस थाने का है। लड़की ने 20 अक्‍टूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने बच्‍चे का गर्भनाल भी काटा। अपनी डि‍लिवरी के लिए उसने बाहर से किसी भी तरह की कोई मदद नहीं ली।

पुलिस के मुताबि‍क लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्‍टूबर को तब हुई, जब उन्होंने घर में बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता दृष्टिबाधित हैं, इसलिए उन्हें बच्ची के गर्भवती होने का पता नहीं चल सका। लड़की और 21 साल के युवक के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों की पलानिंग थी कि लड़की की उम्र 18 साल हो जाने पर वे शादी कर लेंगे।

मामला पुलिस के सामने आने पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जबकि मां और बच्ची को मंजेरी के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है, लेकिन पुलिस इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है, क्योंकि लड़की की उम्र महज 17 साल है। युवक को पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर पलटवार- मेरी मां का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

मेरठ में गरजीं मायावती, बोलीं मुस्लिमों का हिन्दुत्व की आड़ में हो रहा है शोषण

BJP से निष्कासन के बाद पार्टी और येदियुरप्पा को लेकर क्या बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा?

गिरिराज फिर बोले, पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से नहीं मांगूंगा वोट

अमेठी में लगे राबर्ट वाड्रा के समर्थन में पोस्टर, कांग्रेस क्यों हुई नाराज?

MP Board Result 2024: मध्यप्रदेश की 12वीं बोर्ड में 64.49% और 10वीं बोर्ड में 58.10% छात्र हुए पास

कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ‍अखिलेश यादव, सपा ने बदली रणनीति

मतदान करो पोहा-जलेबी और आइसक्रीम खाओ, इंदौर में मतदान बढ़ाने के लिए बनाया लजीज प्‍लान

लू का कहर, त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक स्कूल बंद

अगला लेख