Weather Update: बेमौसम बरसात के बाद अब पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2023 (08:36 IST)
Weather Update: नई दिल्ली। मई के शुरुआती दिन बेमौसम बरसात (unseasonal rains) से काफी सुहावने रहे। लेकिन अब लोगों को चिलचिलाती गर्मी से परेशानी हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि इस हफ्ते ही हीटवेव (लू) की वापसी होगी और देश के अधिकांश राज्यों में तापमान में भारी वृद्धि देखी जा सकती है।
 
राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यभारत के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। दिल्ली में इस पूरे हफ्ते 15 मई तक आसमान साफ रहने वाला है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
 
दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में एक गहरे निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। इसके 10 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्र में एक चक्रवात के रूप में तीव्र होने की संभावना है। शुरुआती दौर में इसके 12 मई की सुबह तक उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद यह धीरे-धीरे मुड़ सकता है और उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए म्यांमार तट की ओर जा सकता है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। अगले 2 से 3 दिनों तक अंडमान के समुद्र और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
 
तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु की पहाड़ियों, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के लिए पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी हो सकती है और उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। सिक्किम, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है।
 
बाड़मेर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा : राजस्थान के अनेक हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है और मंगलवार को बाड़मेर 43 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान जैसलमेर और जालौर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फलोदी (जोधपुर) और डूंगरपुर में यह 41.8, टोंक में 41.7, सिरोही और करौली में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका चीन टैरिफ संग्राम: ट्रंप के टैरिफ युद्ध से घबराए चीन ने भारत से मांगा समर्थन

पत्नी ने स्टेटस लगाया अब तू जा जेल, पति हमेशा के लिए दुनिया से चला गया

तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण, दिल्ली कोर्ट को मिले मुंबई हमले के मुकदमे के रिकॉर्ड

LIVE: कुछ ही देर में भारत लाया जाएगा तहव्वुर राणा, JLN मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर-2 बंद

मोदी सरकार का मोहम्मद यूनुस को बड़ा झटका, ट्रांस-शिपमेंट सुविधा वापस लेने से बांग्लादेश पर क्या होगा असर

अगला लेख