केरल में फिर 5000 से कम Corona केस, कर्नाटक में 402

कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 402 नए मामले सामने आए और महामारी से 6 मरीजों की मौत हो गई।

Webdunia
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (21:35 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 4677 नए मामले सामने आए और 33 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 51,12,789 और मृतकों की संख्या 39,125 हो गई है।
 
सबसे अधिक 823 मामले एर्णाकुलम जिले में सामने आए हैं, जबकि तिरुवनंतपुरम में 633 और कोझिकोड में 588 मामले सामने आए हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 49 हजार 459 है, जिनमें से 7.2 फीसदी अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
 
संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 6632 है, जिसके बाद राज्य में अभी तक 50,35,384 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 56,558 नमूनों की जांच की गई। संक्रमित लोगों में 33 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
 
कर्नाटक में 402 नए मामले : कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 402 नए मामले सामने आए और महामारी से 6 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 29,94,963 हो गए तथा मृतकों की संख्या 38,193 पर पहुंच गई।
 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि अभी राज्य में कोविड-19 के 6,611 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 29,50,130 लोग ठीक हो चुके हैं। कर्नाटक में अब तक 5,29,98,710 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
 
आंध्र 184 मामले : आंध्र प्रदेश में सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 184 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 20,72,198 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। 
 
बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 214 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 20,55,603 हो गई है। इसमें कहा गया है कि संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 14,432 हो गई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख