rashifal-2026

'अग्नि-5' का छठा सफल परीक्षण, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम

Webdunia
रविवार, 3 जून 2018 (13:06 IST)
बालासोर। सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का रविवार को ओडिशा तट पर अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया गया।
 
 
देश की परमाणु क्षमता से युक्त सबसे बड़ी मिसाइल अग्नि-5 का सुबह 9.50 बजे परीक्षण किया गया। मिशन के दौरान 5,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल की उड़ान का निरीक्षण राडार, रेंज स्टेशन और ट्रैकिंग प्रणाली के जरिए किया गया।
 
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने बताया कि पूरा परीक्षण उड़ान से लेकर बंगाल की खाड़ी में गिरने तक कॉपीबुक शैली में और निर्धारित समय पर हुआ तथा अग्नि-5 के संचालन के 3 चरणों को डीआरडीओं ने पूरी तरह विकसित किया जिसमें स्वदेशी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया।
 
स्वदेशी प्रौद्योगिकी पर आधारित मिश्रित रॉकेट मोटर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और इस संदर्भ में देश को आत्मनिर्भर बना दिया। यह मिसाइल इतनी शक्तिशाली है कि यह चीन के उत्तरी हिस्से समेत पूरे एशिया के किसी भी हिस्से और यूरोप के बड़े हिस्से को लक्षित करके छोड़ी जा सकती है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर भारत में मौसम का डबल अटैक: बारिश, बर्फबारी, शीतलहर और घने कोहरे से हालात खराब

ग्रीनलैंड को लेकर चिंतित हैं वैज्ञानिक, अगर टूटा वैश्विक वैज्ञानिक सहयोग तो बढ़ेगा जलवायु संकट

भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी से UP को मिलेगी नई उड़ान

LIVE: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद एस जयशंकर की वॉशिंगटन में महत्वपूर्ण मुलाकात

India-US Trade Deal : Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

अगला लेख