किसान का वीडियो देख पसीजा कृषि मंत्री शिवराज सिंह का दिल, कर दिया ये वादा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 मई 2025 (10:54 IST)
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है। एक किसान की हालत देखकर उनका दिल पसीज गया। दरअसल, महाराष्ट्र के एक किसान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेज बारिश की वजह से किसान की मुंगफली बह रही है, जिसे वो सहेजने की नाकाम कोशिश कर रहा है। जब कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वह वीडियो देखा तो उन्होंने किसान को कॉल करके कहा कि नुकसान की भरपाई होगी।

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के किसान भाई गौरव पंवार का मार्मिक वीडियो देखकर हृदय विचलित हो गया। असमय बारिश ने मंडी में रखी उनकी मूंगफली की फसल को बर्बाद कर दिया। किसान होने के नाते मैं इस पीड़ा को भली प्रकार समझ सकता हूं। मैंने गौरव जी से फोन पर बात की, उन्हें ढांढस बंधाया। किसान भाई चिंता न करें। शीघ्र नुकसान की भरपाई की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अत्यंत संवेदनशील हैं। केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार किसानों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। किसान कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दरअसल एक किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था जिसमें एक बारिश के कारण किसान की मूंगफली की फसल बर्बाद हो गई थी। बर्बाद हुई फसल का कुछ अंश बचाने के लिए किसान जद्दोजहत करता दिखाई दे रहा तय। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधे किसान को कॉल किया हुए उससे कहा कि, नुकसान की भरपाई जरूर होगी। चिंता की कोई बात नहीं है। कृषि मंत्री द्वारा ढांढस बंधाए जाने और नुकसान की भरपाई का वादा किए जाने पर किसान ने शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया। किसान से बात करते हुए कृषि मंत्री ने जो वीडियो शेयर किया वह अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
Edited By: Navin Rangiyal
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप का दर्द, लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया

भारत की पहली टेस्ला कार के मालिक बने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, क्या है इसमें खास

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?

भारत के लिए कौन सबसे बड़ी चुनौती, चीन या पाकिस्तान, CDS अनिल चौहान ने चेताया

अमेरिका के साथ रिश्ते तो चाहता है भारत, पीटर नवारो का बयान मंजूर नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Bihar elections 2025 : बिहार में बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच राजद व कांग्रेस के नेताओं की बैठक

Weather Updates : उत्तरकाशी में फटा बादल, उफान पर नाला, घरों-दुकानों में घुसा पानी, पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 46 हुई

Photos : इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर झिलमिलाई परंपरागत झांकियां, देखें फोटो

क्या मोदी सरकार लेने वाली है कोई बड़ा फैसला, राष्ट्रपति से PM ने की मुलाकात

यूपी में यमुना उफान पर, ताजमहल के द्वार तक पहुंचा सैलाब

अगला लेख