AIMIM नेता वारिस पठान ने गलती मानी, कहा- माफ कर दो...

Webdunia
शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (19:48 IST)
नई दिल्ली। एआईएमआईएम (AIMIM) नेता वारिस पठान ने शनिवार को अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया। मैं अपने बयान पर माफी मांगता हूं।
 
चौतरफा आलोचनाओं और दबाव के बीच पठान ने कहा कि मेरे खिलाफ भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। मीडिया ने मेरे बयान को बयान गलत तरीके से पेश किया। पठान ने कहा कि मेरे कहने का मतलब था कि 15 करोड़ मुसलमान नाराज हैं।
 
ALSO READ: AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल, 15 करोड़ हैं पर 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे
 
उल्लेखनीय है कि मीडिया पर ठीकरा फोड़ने वाले पठान ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा था कि 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे।
ALSO READ: वारिस पठान के विवादास्पद बयान पर बवाल, भाजपा ने पूछा सवाल
 
क्या कहा था पठान ने : वारिस पठान का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल हुए वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है- 'हमें साथ चलना होगा। हमें आजादी लेनी होगी, जो चीजें मांगने से नहीं मिलतीं, वह छीनकर लेनी होती हैं, याद रखिए...(हम) 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख