Corona virus : भारतीयों को लेने ईरान रवाना हुआ वायुसेना का विमान

Webdunia
सोमवार, 9 मार्च 2020 (22:37 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) से प्रभावित ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ने चिकित्सकों के एक विशेष दल के साथ सोमवार को एक सैन्य परिवहन विमान रवाना कर दिया। भारतीय वायुसेना के अनुसार उसके सी-17 ग्लोब मास्टर सैन्य विमान ने ईरान के लिए हिंडन एयरबेस से रात 8 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी।

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया, ईरान से भारतीयों को हवाई मार्ग से वापस लाने के लिए भारतीय वायुसेना के एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ने आज रात साढ़े 8 बजे उड़ान भरी। विमान में विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल मौजूद है। भारतीय नागरिकों को हवाई मार्ग से हिंडन लाया जाएगा जहां चिकित्सा सुविधाओं के साथ पृथक वार्ड स्थापित किया गया है।

वायुसेना ने एक अन्य ट्वीट किया, सी-17 विमान कल सुबह तड़के भारत वापस लौट आएगा। भारतीय वायुसेना यह सुनिश्चित कर रही है कि ईरान से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय और अन्य सुविधाएं मौजूद रहें।

ईरान में लगभग 2 हजार भारतीय रह रहे हैं। ताजा खबरों के अनुसार ईरान में कोरोना वायरस से 237 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7 हजार लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख