लंदन जा रहा Air India का विमान वापस दिल्ली लौटा, सामने आई ये वजह...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (17:48 IST)
Air India flight News : लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-9 विमान तकनीकी समस्या के कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान नहीं भर सका। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया, 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन जाने वाली ‘एआई2017’ संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान नहीं भर सकी। चालक दल के सदस्यों ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए उड़ान नहीं भरने का फैसला किया और विमान को एहतियाती जांच के लिए वापस लाया गया।
ALSO READ: Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार
एक सूत्र ने बताया कि उड़ान का संचालन बोइंग 787-9 विमान से किया जाना था। बयान में कहा गया है, यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है।
ALSO READ: Air India के फ्लाइट में लगी आग, हांगकांग से आ रहा था ये विमान, दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा
बयान में कहा गया है, हमारे कर्मचारी इस अप्रत्याशित देरी के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को हर संभव सहायता और देखभाल प्रदान कर रहे हैं। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

बवाल के बीच बिहार में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, राजनीतिक दलों को भी मिली कॉपी

LIVE: अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह?

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बोलीं, डोनाल्ड ट्रंप को मिले नोबेल शांति पुरस्कार

यूपीआई से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों तक अगस्त में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने पूछताछ के लिए 5 अगस्त को किया तलब

अगला लेख