एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार संभाला

Webdunia
मंगलवार, 1 मार्च 2022 (22:40 IST)
नई दिल्ली। एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने मंगलवार को वायुसेना की दिल्ली स्थित पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार संभाला। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
 
वायुसेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक एयर मार्शल प्रभाकरण राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे से स्नातक हैं और वे भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट के रूप में 22 दिसंबर 1983 को शामिल हुए थे। प्रभाकरण 'डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज', वेलिंगटन और 'नेशनल डिफेंस कॉलेज', नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं।
 
बयान में कहा गया कि एक अनुभवी मिग-21 पायलट और श्रेणी 'ए' योग्यता के उड़ान प्रशिक्षक, एयर मार्शल प्रभाकरण को लगभग 5,000 घंटे की उड़ान का अनुभव है। पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार संभालने से पहले एयर मार्शल प्रभाकरण, वायुसेना अकादमी के कमांडेंट थे। बयान के मुताबिक एयर मार्शल प्रभाकरण ने एयर मार्शल अमित देव से पदभार ग्रहण किया, जो कि 39 वर्षों से अधिक की सेवा के बाद सोमवार को सेवानिवृत हुए हैं।(फोटो सौजन्य : ट्विटर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

अगला लेख