दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज

Webdunia
शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (12:31 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी है। वायु गुणवत्ता शुक्रवार को बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जो कि पिछले 2 दिनों से गंभीर श्रेणी में थी।
ALSO READ: कहीं होगी बर्फबारी, तो कहीं गिरेगा पानी, जानिए 3 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
केंद्रीय वायु नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि वायु गुणवत्ता सुबह 8 बजकर 43 मिनट पर 390 दर्ज की गई, वहीं फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और नोएडा में यह क्रमश: 387, 343, 370, 364, 391 पर रही। पालम में दृश्यता का स्तर 400 मीटर दर्ज किया गया, वहीं सफदरजंग में दृश्यता का स्तर सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर 600 मीटर दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने दिन में आकाश साफ रहने और शनिवार सुबह मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जाहिर की है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है, वहीं शनिवार सुबह तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
 
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : पीएम मोदी ने दी फौजा सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

अगला लेख