khatu shyam baba

वायुसेना प्रमुख बोले, वायुसेना युद्ध के लिए तैयार

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (11:22 IST)
हिंडन। वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने रविवार को कहा कि वायुसेना संक्षिप्त नोटिस पर लड़ाई या किसी भी आपात स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार है। 
 
एयर चीफ मार्शल धनोआ ने वायुसेना बेस पर वायुसेना की 85 वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा कि जरूरत पड़ने पर हम शॉर्ट नोटिस पर लड़ाई के लिए तैयार है।
 
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि वह देशवासियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि किसी भी संकट या आपात स्थिति से मुकाबले के लिए वायुसेना सामने खड़ी है। वायुसेना रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' के तहत स्वदेशी उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
एयर चीफ मार्शल ने इस मौके पर वायुसेना के एक मात्र मार्शल अर्जुन सिंह को भी याद किया। मार्शल अर्जन सिंह का पिछले माह 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने दो  दिन पहले अरुणाचल प्रदेश में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में कर्तव्य निभाते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले पांच वायु योद्धाओं और सेना के दो जवानों को भी श्रद्धांजलि दी।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना दिवस के मौके पर जांबाज  योद्धाओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं।  मोदी ने कहा है कि इन अधिकारियों तथा जवानों की दृढ़ प्रतिज्ञा के कारण ही हमारी हवाई सीमाएं सुरक्षित हैं।
 
इस मौके पर वायुसेना के रणबांकुरों ने भव्य परेड में कदम ताल की। वायुसेना के सभी प्रमुख लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने अपनी ताकत तथा हैरतअंगेज करतबबाजी का भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर मालवाहक विमानों तथा वायुसेना के पुराने बेड़े के विमानों ने भी अपने जौहर दिखाए। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख