भाजपा बैठक में डोभाल, विरोधियों ने मांगा स्पष्टीकरण

Webdunia
सोमवार, 15 जनवरी 2018 (17:48 IST)
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों के आगामी  विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भारतीय जनता पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार  (एनएसए) अजीत डोभाल की मौजूदगी से संबंधित खबरों को गंभीर 'कदाचार' करार देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री  राजनाथ सिंह से तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है।
 
 
माकपा पोलित ब्यूरो ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि मीडिया की कुछ खबरों के अनुसार, त्रिपुरा, मेघालय  और नगालैंड विधानसभा के चुनाव प्रचार अभियान को लेकर सिंह के आवास पर हुई बैठक में भाजपा और  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अलावा डोभाल ने भी हिस्सा लिया।
 
पोलित ब्यूरो के अनुसार, यदि ये खबरें सच हैं तो यह नियमों का सरासर उल्लंघन, गंभीर कदाचार तथा  निहायत ही स्तब्धकारी है। एनएसए जैसा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए हुई बैठक में कैसे शामिल हो सकता है? माकपा ने सिंह से इस मामले पर तत्काल स्पष्टीकरण देने को कहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

स्टालिन ने केंद्र पर हमला किया तेज, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की

अखिलेश बोले, भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होतीं तो संविधान खत्म हो गया होता तथा राइफलें और तलवार निकले होते

यूक्रेन संकट के हल के लिए रूस और अमेरिका में नहीं बन सकी सहमति

Monsoon Update : देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

वनवासी मजदूर भाई-बहनों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख