मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्‍पणी पर अजित पवार ने दिया यह बयान...

Webdunia
शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (12:28 IST)
पुणे। Mallikarjun Kharge's controversial comment case : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जहरीले सांप संबंधी बयान पर निशाना साधा और कहा कि इस तरह की टिप्पणी ठीक नहीं है।

खरगे की विवादित टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर पवार ने याद किया कि महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण ने आलोचनाओं को कैसे परिपक्वता के साथ संभाला था।

कर्नाटक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने गुरुवार को मोदी की तुलना एक जहरीले सांप से की थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के लिए नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के लिए थी।

विवाद के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा कि यशवंतराव चव्हाण ने तब परिपक्वता दिखाई थी, जब लेखक-पत्रकार पीके अत्रे ने उन पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा, आज नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी थे। देश के प्रधानमंत्री या राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह का बयान देना सही नहीं लगता।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

क्या है ‘धर्मान्तरण’ का असली एजेंडा, कहीं सॉफ्ट कन्वर्शन तो कहीं सामुहिक धर्मपरिवर्तन, समझिए क्या है ‘धर्मसंकट’

केरल के एक स्कूल में छात्र की करंट लगने से मौत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

भारत में Tesla Car इतनी महंगी क्‍यों, एलन मस्क ने बताई वजह, भारत में खरीदें या अमेरिका से लाएं अपनी टेस्‍ला?

गेट आउट! सपा सांसद इकरा हसन ने कहा- सहारनपुर ADM ने की बदसलूकी, जांच के आदेश

इराक के मॉल में भीषण आग, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

अगला लेख