पूरे हुए मोदी सरकार के चार साल, अखिलेश ने किया बड़ा वार

अवनीश कुमार
लखनऊ। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जहां भारतीय जनता पार्टी  जश्न मना रही है और 4 साल में किए गए कामों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने में लगी है तो वहीं विपक्ष पीएम मोदी के कार्यकाल को असफल बताते हुए उन पर लगातार हमले कर रहा है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि राजनीति में भ्रष्टाचार का खेल, बैंकिंग सिस्टम हुआ फेल। पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम, डॉलर के मुक़ाबले रुपया न्यूनतम। देश से घोटालेबाज फरार, विदेशों से दिखावे के करार। महंगाई पर जीएसटी की मार, दलित, गरीब, महिला पर वार। किसान, बेरोजगार, कारोबारी बेहाल, मुबारक हों ये चार साल!

पूर्व मुख्यमंत्री के टि्वटर के बाद से राजनीतिक भूचाल आ गया है। टि्वटर पर कोई अखिलेश का साथ दे रहा है तो कोई अखिलेश के विरोध में खड़ा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख