ओमान में चक्रवात मेकुनु का कहर, एक की मौत, तीन जख्मी

Webdunia
शनिवार, 26 मई 2018 (09:30 IST)
सलालाह। यमन के सोकोत्रा द्वीप पर तबाही मचाने के बाद चक्रवात मेकुनु दक्षिण ओमान पहुंच गया। चक्रवात से यहां तेज हवाएं चली और बारिश हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य जख्मी हो गए।


ओमान के मौसम विज्ञान महानिदेशालय ने बताया कि चक्रवात शुक्रवार देर शाम पश्चिमी सलालाह में आया जहां तेज हवाएं चलीं, मूसलाधार बारिश हुई तथा समंदर में ऊंची लहरें उठीं। निदेशालय ने अपनी ताजा चेतावनी में कहा है नए विवरण बताते हैं कि चक्रवात का केन्द्र दोफार प्रांत का तट है।

ओमान के सरकारी टेलीविजन द्वारा प्रसारित फुटेज में दोफार और नजदीक के अल-वुस्ता प्रांतों के बड़े हिस्से पानी में डूबे दिखाई दे रहे हैं। कई इलाकों में दर्जनों गाड़ियां डूब गई हैं।

निदेशालय के प्रमुख अब्दुलाह अल-खोदुरी ने ओमान टीवी को बताया कि शुक्रवार को चक्रवात श्रेणी दो का था लेकिन यह अब कमजोर होकर श्रेणी एक का हो गया है। पुलिस ने बताया कि ओमान में 12 वर्षीय एक लड़की मौत हो गई जबकि तीन एशियाई जख्मी हो गए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख