आदिपुरुष के मेकर्स को इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार, कहा- कुरान पर डॉक्यूमेंट्री बनाकर देखो...

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (07:32 IST)
Adipurush : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने विवादास्पद बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ के फिल्म निर्माताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि इस फिल्म में रामायण के पात्रों को बड़े शर्मनाक तरीके से दिखाया गया है। अदालत ने सख्‍त टिप्पणी करते हुए कहा कि कुरान पर डोक्यूमेंट्री बनाकर देखो अंजाम पता चल जाएगा।
 
‘आदिपुरुष’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति प्रकाश सिंह की अवकाशकालीन पीठ ने कहा, 'मान लीजिए, कुरान पर एक छोटी डॉक्यूमेंट्री बनाई जाती। क्या आप सोच सकते हैं कि उससे किस प्रकार कानून व्यवस्था की गंभीर समस्या खड़ी हो जाती? लेकिन हिंदुओं की सहिष्णुता के कारण ही चीजें फिल्मकारों की भयंकर भूलों के बाद भी विद्रूप रूप नहीं लेती हैं।'
 
अदालत ने कहा कि रामायण, कुरान या बाइबिल पर विवादित फिल्में बनाई ही क्यों जाती हैं, जो लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं।
 
पीठ ने कहा कि एक फिल्म में भगवान शंकर को त्रिशूल लेकर दौड़ते हुए दिखाया गया है। अब भगवान राम और रामायण के अन्य पात्रों को बड़े शर्मनाक ढंग से दिखाया गया है। क्या यह नहीं रूकना चाहिए?
 
अदालत ने फिल्म को मंजूरी देने वाले सेंसर बोर्ड के सदस्यों को फटकार लगाते हुए कहा, वह लोग धन्य हैं, जिन्होंने फिल्म देखकर उसे सर्टिफिकेट जारी किया।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

कुणाल कामरा पहुंचे हाईकोर्ट, मंगलवार को होगी सुनवाई

व्यापार युद्ध की आशंका से दुनियाभर के शेयर बाजारों का ब्लैक मंडे, सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड गिरावट, पाकिस्तान ने 1 घंटे बंद किया कारोबार

Petrol-Diesel : सरकार ने 2 रुपए बढ़ाई एक्‍साइज ड्यूटी, क्‍या महंगा होगा पेट्रोल और डीजल

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

महंगाई की दोहरी मार, LPG के दाम 50 रुपए बढ़े, पेट्रोल-डीजल में 2 रुपए बढ़ी एक्साइज ड्यूटी

अगला लेख